फोटो माधव – बोचहां विधान सभा में लोजपा की समीक्षा बैठक- प्रदेश उपाध्यक्ष ने पंचायत अध्यक्ष व प्रखंड कमेटी से की बातचीत संवाददाता, मुजफ्फरपुरबोचहां विधान सभा से अवधेश पासवान को लोजपा का प्रत्याशी घोषित किया गया है. शनिवार को यह घोषणा बोचहां के प्रा. वि. अब्दुल नगर उर्फमाधोपुर में आयोजित बोचहां विधान सभा की समीक्षा बैठक में की गई. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी अंबीका प्रसाद बीनू ने विधान सभा के सभी पंचायत अध्यक्ष व प्रखंड कमेटी के सदस्यों से संगठन के विस्तार व मजबूती पर बातचीत की. प्रदेश उपाध्यक्ष ने विस क्षेत्र के की पूरी स्थिति व वहां के समस्या के बारे में स्थानीय स्दस्यों से जानकारी ली. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुशहरी प्रखंड अध्यक्ष मुंशी राय, संचालन बोचहां प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार ने किया. प्रदेश उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में बाइक जुलूस निकालकर अगुवानी की. बैठक में लोजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर कुमार महतो, प्रदेश महासचिव सुधीर कुमार ओझा, ई राम स्वारथ साह, कांति सिंह, अवधेश पासवान, राजेश चौधरी, राम उदेश राय, गरीबनाथ साह, पूर्व जिलाध्यक्ष शरीफुल हक, किरण सिंह, राजगीर, भोला सहनी, दरोगा प्रसाद कुशवाहा, संतोष राम, चुन्नु तिवारी, रघुनाथ चौधरी, पिंकू श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.
Advertisement
बोचहां विस से लोजपा के प्रत्याशी बने अवधेश पासवान
फोटो माधव – बोचहां विधान सभा में लोजपा की समीक्षा बैठक- प्रदेश उपाध्यक्ष ने पंचायत अध्यक्ष व प्रखंड कमेटी से की बातचीत संवाददाता, मुजफ्फरपुरबोचहां विधान सभा से अवधेश पासवान को लोजपा का प्रत्याशी घोषित किया गया है. शनिवार को यह घोषणा बोचहां के प्रा. वि. अब्दुल नगर उर्फमाधोपुर में आयोजित बोचहां विधान सभा की समीक्षा […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement