मेल पर फोटो गोदाम में पड़ा 2012 का धान और बर्बाद हो रहे धान गायघाट. प्रखंड में वर्ष्स 2012 में खरीद की गई करीब डेढ़ हजार क्विंटल से अधिक धान अभी तक गोदामों में पड़ा है. चूहा ने करीब पचास क्विंटल धान बर्बाद हो चुका है़ इधर सरकार ने किसानों से धान खरीद करने के लिए आदेश निकाला है और गोदाम पूर्व के ही धान से भरा पड़ा है़ इसके अलावे वर्ष 2012 में धान अधिप्राप्ति केंद्र पर जो मजदूरों ने धान की उतराई, तौलाई व ढू़लाई की थी उनका भी दो लाख से अधिक मजदूरी बकाया है़ मजदूरों के ठेकेदार ने इस संबंध में कई बार जिलाधिकारी के जनता दरबार में गुहार लगायी. लेकिन आश्वासन के अलावे मजदूरों को मजदूरी का भुगतान नहीं हो सका़ मजदूरों ने कहा है कि जब तक मजदूरी का भुगतान नहीं होगा तब तक वे लोग धान की उतराई, ढ़ुलाई व तौलाई किसी को नहीं करने देंगें़ बीएओ रामनरेश मंडल को जिला से धान अधिप्राप्ति केंद्र का सेक्टर प्रभारी बनाया गया है लेकिन पूर्व से ही गोदामों में धान पड़ा रहने से उन्हें क्रय कर धान संधारित करने में कठिनाई है़ बीडीओ राकेश रौशन 2012 के धान की जानकारी देने में असमर्थता जाहिर किया़ 2012 का धान अभी तक पूर्व बीएओ कपिल प्रसाद के जिम्मे है और उनसे अभी तक धान का प्रभार किसी ने नहीं लिया है और चूहे धान को बर्बाद कर रहे हैं़ बीएओ कपिल प्रसाद का स्थानांतरण हुए आठ माह से अधिक हो चुका है लेकिन धान का प्रभार नही हुआ है़
BREAKING NEWS
Advertisement
गायघाट 50 क्विंटल सरकारी धान बर्बाद
मेल पर फोटो गोदाम में पड़ा 2012 का धान और बर्बाद हो रहे धान गायघाट. प्रखंड में वर्ष्स 2012 में खरीद की गई करीब डेढ़ हजार क्विंटल से अधिक धान अभी तक गोदामों में पड़ा है. चूहा ने करीब पचास क्विंटल धान बर्बाद हो चुका है़ इधर सरकार ने किसानों से धान खरीद करने के […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement