भिखनपुरा में कुरियर कंपनी से 5. 50 लाख रुपये की लूट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : सदर थाना क्षेत्र के भिखनपुरा स्थित एक्सप्रेस बीज कुरियर कंपनी के दफ्तर से बदमाशों ने 5.50 लाख रुपये लूट लिया. रविवार की शाम 6:35 बजे अपाचे बाइक से पहुंचे आधा दर्जन अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. बदमाश एक किरायेदार का मोबाइल भी लूटकर ले गये हैं. घटना की सूचना पर सिटी एसपी […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : सदर थाना क्षेत्र के भिखनपुरा स्थित एक्सप्रेस बीज कुरियर कंपनी के दफ्तर से बदमाशों ने 5.50 लाख रुपये लूट लिया. रविवार की शाम 6:35 बजे अपाचे बाइक से पहुंचे आधा दर्जन अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. बदमाश एक किरायेदार का मोबाइल भी लूटकर ले गये हैं. घटना की सूचना पर सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह, नगर डीएसपी रामनरेश पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की. अपराधियों की तस्वीर मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है.
आपके शहर में
विज्ञापन
पुलिस देर रात तक कुरियर कंपनी के ब्रांच मैनेजर अंजेश आनंद, स्टाफ मोनू, रंजीत और ललन से पूछताछ कर रही थी. जानकारी के अनुसार, भिखनपुरा के एक भवन के ग्राउंड फ्लोर में बीते चार साल से एक्सप्रेस बीज कुरियर कंपनी का दफ्तर चल रहा था. रविवार की शाम ब्रांच मैनेजर अंजेश कुमार समेत आधा दर्जन स्टाफ कार्यालय का काम
भिखनपुरा में कुरियर
निबटाकर घर जाने की तैयारी में थे. इसी बीच हथियारों से लैस आधा दर्जन अपराधी कार्यालय में घुसे और सभी स्टाफ का मोबाइल छीन लिया. स्टाफ से कैस बॉक्स की चाबी मांगी.
नहीं मिली तो बदमाश कैस बॉक्स को ही लूट लिया. कर्मियों को दफ्तर में बंद करके उनका मोबाइल बाहर में फेंक दिया. कैश बॉक्स को बाइक पर लादकर एनएच की ओर भाग निकले. अपराधियों को देखकर मैनेजर दफ्तर से निकल कर फर्स्ट फ्लोर पर भाग गये थे.
बाइक सवार छह बदमाशों ने
दिया वारदात को अंजाम
कच्ची-पक्की ओवरिब्रज के पास िमला लूटा गया एक मोबाइल
मैनेजर समेत पांच कर्मियों से पुलिस कर रही पूछताछ
कुरियर कंपनी में लूट की घटना हुई है. सीसीटीवी की जांच की जा रही है. कर्मियों से थाने पर पूछताछ की जा रही है.
राम नरेश पासवान, नगर डीएसपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन