ePaper

पूर्व मेयर समीर हत्याकांड की नहीं हो सकी सुनवाई

Updated at : 14 Feb 2020 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मेयर समीर हत्याकांड  की नहीं हो सकी सुनवाई

मुडफ्फरपुर : जिला जज शैलेंद्र कुमार सिंह के नियमित कार्य (करेंट ड्यूटी) में रहने के कारण गुरुवार को पूर्व मेयर हत्याकांड मामले की सुनवाई नहीं हो सकी. न्यायालय ने सुनवाई के लिए 2 मार्च की अगली तिथि निर्धारित की है. मेयर समीर हत्याकांड में आरोपित श्यामनंदन मिश्रा, सुजीत कुमार एवं नवीन कुमार की ओर से […]

विज्ञापन

मुडफ्फरपुर : जिला जज शैलेंद्र कुमार सिंह के नियमित कार्य (करेंट ड्यूटी) में रहने के कारण गुरुवार को पूर्व मेयर हत्याकांड मामले की सुनवाई नहीं हो सकी. न्यायालय ने सुनवाई के लिए 2 मार्च की अगली तिथि निर्धारित की है. मेयर समीर हत्याकांड में आरोपित श्यामनंदन मिश्रा, सुजीत कुमार एवं नवीन कुमार की ओर से दाखिल आरोप मुक्ति के आवेदन पर सुनवाई होनी थी.

तीनों आरोपितों की ओर से दाखिल आरोप मुक्ति के आवेदन पर प्रभारी पीपी पीके वाह को जवाब दाखिल करना था. जो आरोपित नियमित जमानत पर इस मामले मे जेल से बाहर हैं, उनमें शूटर गोविंद, सुजीत कुमार, ट्रांसपोर्टर मृत्युंजय कुमार उर्फ पिंटू सिंह, सुशील छापड़िया, श्यामनंदन मिश्रा, ओंकार सिंह एवं नवीन कुमार शामिल हैं. इन लोगों के विरुद्ध आरोप गठन के लिए जिला जज की अदालत में मामला चल रहा है.

23 सितंबर, 2018 की शाम पूर्व मेयर समीर कुमार एवं उनके ड्राइवर की नगर थानाक्षेत्र के नबाब रोड में एके- 47 से उस समय हत्या कर दी गयी थी, जब वे अखाड़ाघाट घाट स्थित अपने होटल से बांध रोड होकर मिठनपुरा स्थित आवास लौट रहे थे. घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नगर पुलिस ने शूटर के रूप में गोविंद एवं सुजीत को चिह्नित किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन