ePaper

रामबाग में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी, मजदूर की मौत, हंगामा

Updated at : 11 Feb 2020 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
रामबाग में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी, मजदूर की मौत, हंगामा

मुजफ्फरपुर /मुशहरी : मिठनपुरा थानाक्षेत्र के रामबाग मुहल्ला के माईस्थान के पास नाला निर्माण के दौरान मकान की दीवार गिरने से मजदूर की मौत हो गयी. वहीं, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना रविवार देर रात की है. मृतक की पहचान मुशहरी थानाक्षेत्र के मणिका विशुनपुर चांद निवासी अरविंद पासवान (35) के रूप […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर /मुशहरी : मिठनपुरा थानाक्षेत्र के रामबाग मुहल्ला के माईस्थान के पास नाला निर्माण के दौरान मकान की दीवार गिरने से मजदूर की मौत हो गयी. वहीं, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना रविवार देर रात की है. मृतक की पहचान मुशहरी थानाक्षेत्र के मणिका विशुनपुर चांद निवासी अरविंद पासवान (35) के रूप में की गयी.

जख्मी पप्पू राम बुधनगरा जगन्नाथ निवासी है. घटना के बाद ठेकेदार अपने सहयोगियों के साथ मजदूर के शव को कार में लाद कर सोमवार की सुबह मृतक के पैतृक गांव ले गया. शव को देखते ही परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गये. ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा कार को घेर कर हंगामा करने लगे.

हंगामा कर रहे लोग मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे. मुशहरी पुलिस के सहयोग से स्थानीय लोगों व बुद्धिजीवियों ने समझा कर शांत कराया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.

वहीं, जख्मी पप्पू राम का पीएचसी में इलाज चल रहा है. घटना को लेकर मकान मालकिन नीना सिंह ने मिठनपुरा थाने में लिखित शिकायत की है. इसमें नाला निर्माण का काम कर रहे ठेकेदार पर लापरवाही बरतने के कारण दीवार गिरने की बात बतायी है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है. फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. नीना सिंह ने बताया कि उनको सूचना दिये बगैर देर रात रात करीब एक बजे मजदूर जेसीबी से नाला के लिए गड्ढा खोद रहे थे. वे दीवार बचाकर गड्ढा करने की बात कह कर अपने कमरे में चली गयीं. गड्ढा करने के दौरान मजदूर केबल वाला तार काट रहा था, इसी दौरान दीवार गिर गयी. इसके नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गयी.

दीवार गिरने की घटना सीसीटीवी में हुई कैद : रविवार की रात 1.09 बजे एक मजदूर नीना सिंह के कैंपस की दीवार से सटे नाले के लिए गड्ढा खोद रहा है. 25 सेकेंड के अंदर दीवार गिर गयी. दीवार में लगे ग्रिल के नीचे दब गया. उसको निकालने के लिए आसपास काम कर रहे मजदूरों ने कोशिश की, लेकिन उनको सफलता नहीं मिली. फिर, जेसीबी की मदद से दीवार को सीधा किया गया. इसके बाद नीचे से मजदूर को निकाला गया. तबतक उसकी मौत हो चुकी थी.

पुरानी ईंट की दीवार गिरने से हुआ हादसा : मृतक मजदूर अरविंद पासवान के भाई संजीत पासवान ने मेडिकल ओपी में बयान दर्ज कराते हुए कहा है कि उसका भाई पप्पू राम के साथ मजदूरी करने गया था. जैसे ही मेन रोड में श्रीवास्तवजी के मकान के पास पहुंचा, पुरानी ईंट की दीवार के गिरने से उसका भाई अरविंद व पप्पू राम दब गये. इसमें उसके भाई की मौत हो गयी. वहीं, पप्पू गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन