बेतिया में खुलेगा बिहार विवि का एक्सटेंशन सेंटर

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : काफी दिनों से चल रही मांग के बाद छात्रों की सुविधा को देखते हुए बीआरए बिहार विश्वविद्यालय प्रशासन ने बेतिया में अपना एक्सटेंशन सेंटर खोलने का फैसला लिया है. सीनेट से मंजूरी मिलने के बाद प्रशासन ने इसकी कवायद शुरू कर दी है. मतलब, सेंटर कहां और कब से खोला जाये. इसके लिए […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : काफी दिनों से चल रही मांग के बाद छात्रों की सुविधा को देखते हुए बीआरए बिहार विश्वविद्यालय प्रशासन ने बेतिया में अपना एक्सटेंशन सेंटर खोलने का फैसला लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीनेट से मंजूरी मिलने के बाद प्रशासन ने इसकी कवायद शुरू कर दी है. मतलब, सेंटर कहां और कब से खोला जाये. इसके लिए अगले सप्ताह तक विवि अधिकारियों की एक जांच टीम बना दी जायेगी. उसी के रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी. पिछले दिनों सीनेट की बैठक में भी कई सीनेटरों ने मांग की थी कि चंपारण में विश्वविद्यालय का एक एक्सटेंशन सेंटर होना चाहिए.

इससे विश्वविद्यालय मुख्यालय में छात्रों का लोड कम होगा. दरअसल, पेंडिंग रिजल्ट में सुधार कराने, मार्क्स शीट, सर्टिफिकेट बाकीरजिस्ट्रेशन सहित अन्य छोटे-छोटे कार्यों के लिए छात्र-छात्राओं को 100-150 किलोमीटर की यात्रा तय कर मुजफ्फरपुर पहुंचना पड़ता है. उस दिन अगर काम नहीं हुआ, तब छात्र व उनके अभिभावक को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

एक्सटेंशन सेंटर होने से मोतिहारी, बेतिया, बगहा, रक्सौल आदि जगहों के लाखों छात्र-छात्राओं को हर वर्ष उनका काम वहीं हो जायेगा. कुलपति डॉ आरके मंडल ने कहा कि छात्रों की सुविधाओं का ख्याल करते हुए इस दिशा में कार्रवाई प्रारंभ की गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन