रत्नाकर सहित चार हार्डकोर धराये

Updated:
विज्ञापन

शिवहर/मुजफ्फरपुर: तिरहुत सब जोनल कमेटी के चीफ देवेंद्र सहनी उर्फ रत्नाकर (55) सहित चार माओवादियों को पुलिस ने सीआरपीएफ के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया. यह गिरफ्तारी शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के औरा मलिकाना गांव में बुधवार की रात छापेमारी के दौरान हुई. उनकी गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. […]

विज्ञापन

शिवहर/मुजफ्फरपुर: तिरहुत सब जोनल कमेटी के चीफ देवेंद्र सहनी उर्फ रत्नाकर (55) सहित चार माओवादियों को पुलिस ने सीआरपीएफ के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया. यह गिरफ्तारी शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के औरा मलिकाना गांव में बुधवार की रात छापेमारी के दौरान हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

उनकी गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मौके से दो संदिग्ध को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. छापेमारी के दौरान हथियार, नक्सली साहित्य सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये हैं. मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, विशेष शाखा व आइबी के अधिकारी गुरुवार को शिवहर नगर थाना में दिन भर गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ करते रहे. देवेंद्र सहनी उर्फ रत्नाकर पर इन जिलों में दो दर्जन से अधिक नक्सली मामले दर्ज हैं. पूछताछ के आधार पर कई जिलों में छापेमारी की जा रही थी.

जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात पुलिस के वरीय अधिकारियों को सूचना मिली थी कि देवेंद्र सहनी उर्फ रत्नाकर अपने गांव औरा मलिकाना आया हुआ है. उसने गांव में भाई के घर पर हनुमान आराधना का आयोजन कर रखा था. पूजा के आयोजन में कई बड़े नक्सलियों के जुटने की सूचना थी. सूचना मिलते ही पूर्वी चंपारण में तैनात सीआरपीएफ का दस्ता, शिवहर जिला पुलिस व सीतामढ़ी के एएसपी अभियान की टीम ने रत्नाकर के गांव को आधी रात के बाद घेर लिया. छापेमारी कर रत्नाकर को चार साथियों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. रत्नाकर के साथ पुलिस ने भरत ठाकुर, अजय सिंह व छपरा के रामबाबू पंडित को भी गिरफ्तार किया है. हालांकि दो नक्सली लखींद्र सहनी व सखिंद्र सहनी फरार हो गये. लंबे अरसे से पुलिस रत्नाकर की तलाश कर रही थी. पूछताछ में जुटे अधिकारी का कहना है कि रत्नाकर व भरत ठाकुर हार्डकोर नक्सली हैं. वहीं दो के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है.

बताया जाता है कि पुलिस को सूचना थी कि रत्नाकर ने अपने गांव में नया घर का निर्माण कराया है. बुधवार को पूजा के बाद गुरुवार को उसके घर का गृह प्रवेश था. छापेमारी में पुलिस ने क्या बरामद किया है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है. औराई के भाजपा विधायक राम सूरत राय के पेट्रोल पंप में आग लगाने, हथौड़ी थाना क्षेत्र में रेल पटरी उड़ाने सहित कई मामले में पुलिस को रत्नाकर की तलाश थी. 27 जुलाई को रत्नाकर के दायां हाथ संजय कुमार उर्फ आजाद को गुरिल्ला दस्ते की सदस्य ब्यूटी के साथ औराई थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव से पुलिस ने पकड़ा था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन