ऑटो से कूद छात्रा ने मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को पकड़ा, दौड़ा- दौड़ा कर पीटा
मुजफ्फरपुर : माड़ीपुर ओवरब्रिज पर सोमवार की दोपहर ऑटो सवार छात्रा का एक बदमाश ने मोबाइल छीन लिया. ऑटो से कूद छात्रा ने बदमाश को खदेड़ कर पकड़ लिया. छात्रा के शोर मचाने पर जुटे स्थानीय लोगों ने बदमाश को दौड़ा- दौड़ा कर पिटाई कर दी. बची सड़क पर मारपीट होता देखा मौके पर पुलिस […]
मुजफ्फरपुर : माड़ीपुर ओवरब्रिज पर सोमवार की दोपहर ऑटो सवार छात्रा का एक बदमाश ने मोबाइल छीन लिया. ऑटो से कूद छात्रा ने बदमाश को खदेड़ कर पकड़ लिया. छात्रा के शोर मचाने पर जुटे स्थानीय लोगों ने बदमाश को दौड़ा- दौड़ा कर पिटाई कर दी. बची सड़क पर मारपीट होता देखा मौके पर पुलिस पहुंच गयी. पकड़ाये बदमाश को अपने साथ ले गयी.
आपके शहर में
छात्रा ने मामले में देर शाम तक थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है. बताया जाता है कि छात्रा माड़ीपुर तरफ से ऑटो से जा रही थी. इसी दौरान एक बदमाश ने उसका मोबाइल झपट लिया. बदमाश को पकड़ने के लिए छात्रा शोर मचाते हुए ऑटो से कूद गयी. करीब 100 मीटर से अधिक दूर तक पीछा करने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसको पकड़ लिया. छात्रा ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र की रहनेवाली बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए