बिहार में हथियार, गोला-बारूद और एक किलो चरस के साथ छह लोग गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2020 3:55 PM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में छह लोगों को कथित रूप से हथियार, गोला-बारूद और एक किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने बताया कि कुछ बदमाशों द्वारा लूटपाट की साजिश रचे जाने की गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम ने रविवार […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में छह लोगों को कथित रूप से हथियार, गोला-बारूद और एक किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने बताया कि कुछ बदमाशों द्वारा लूटपाट की साजिश रचे जाने की गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम ने रविवार को मुजफ्फरपुर शहर में एक अस्पताल के पास ओवरब्रिज के नीचे सभी आरोपियों को पकड़ लिया.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उनके पास से पांच पिस्तौल, नौ कारतूस और एक किलोग्राम चरस जब्त किया गया. जयंत कांत ने बताया कि सभी आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के निवासी हैं. उनके खिलाफ अहियापुर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन