छात्रा को जलाने के बाद मुकेश ने छिपा दिया था राजा का मोबाइल

Updated at : 30 Dec 2019 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रा को जलाने के बाद मुकेश ने छिपा दिया था राजा का मोबाइल

मुजफ्फरपुर : अहियापुर में छात्रा को जिंदा जलाने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ने के भय से राजा ने अपने मोबाइल को मुकेश को देकर छिपा देने को कहा था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए राजा ने बिना सिम लगा दूसरा मोबाइल पुलिस को दे दिया था. रिमांड पर पूछताछ के […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : अहियापुर में छात्रा को जिंदा जलाने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ने के भय से राजा ने अपने मोबाइल को मुकेश को देकर छिपा देने को कहा था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए राजा ने बिना सिम लगा दूसरा मोबाइल पुलिस को दे दिया था.

रिमांड पर पूछताछ के दौरान जब पुलिस ने राजा से मोबाइल के बारे में पूछताछ की, तब इसका खुलासा हुआ. मुकेश से पुलिस ने मोबाइल के बारे में पूछा तो उसने बताया कि एसकेएमसीएच में उसके जेब से राजा का मोबाइल खो गया . लेकिन, जब सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसने मोबाइल छुपाने के जगह के बारे में जानकारी दी.
पुलिस ने मुकेश के निशानदेही पर राजा का मोबाइल बरामद कर ली है. छानबीन के दौरान मोबाइल से पुलिस को कई नंबर, फोटो, वीडियो, मैसेज मिले हैं. जिसकी गंभीरता पूर्वक जांच की जा रही है. इधर, रिमांड पर राजा मुकेश से 24 घंटे की पूछताछ के बाद महिला थानेदार आभा रानी ने दोनों को वापस जेल भेज दिया.
पुलिस के क्राॅस सवाल में फंसे राजा व मुकेश
टाउन थाने पर रिमांड के दौरान राजा व मुकेश से पुलिस पूछताछ कर रही थी. इस दौरान दोनों अपने आप को बेकसूर बना रहे थे. सिटी एसपी पीके मंडल व नगर डीएसपी ने जब दोनों को क्रास करके सवालों का जवाब पूछना शुरू किया तो वे फंसने लगे. इसके बाद पुलिस ने छात्रा से पहचान से लेकर घटना के दिन व अस्पताल में भर्ती कराने तक की कहानी कड़ी दर कड़ी पूछी . तब दोनों ने पूरे मामले का खुलासा किया.
तीसरे आरोपी सन्नी के खिलाफ साक्ष्य जुटा रही पुलिस
तीसरे आरोपित सन्नी के खिलाफ महिला थाने की पुलिस साक्ष्य जुटा रही है. राजा व मुकेश ने रिमांड के दौरान हुए पूछताछ में पुलिस को सन्नी की संलिप्तता के बारे में बतायी थी. पुलिस अब उसके अपराधिक इतिहास के बारे में भी पता लगा रही है.
जल्द ही उसकी गिरफ्तारी वारंट के लिए आइओ कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सकते हैं.
रिमांड के दौरान राजा से पूछा-कैसे जलायी गयी छात्रा
24 घंटे की रिमांड के दौरान पुलिस की अलग- अलग टीम ने राजा व मुकेश से करीब 40 सवाल पूछे. उससे पूछा कि सात दिसंबर को छात्रा को कैसे जलाया. एेसा क्या हुआ था कि छात्रा को आग लगा दी.
इस पर राजा ने अपनी संलिप्तता से इनकार किया. उसके पूछे गये सभी सवालों के जवाब को पुलिस ने डायरी में नोट किया. शनिवार दोपहर तीन बजे से शुरू हुई पूछताछ की प्रक्रिया रविवार दोपहर करीब ढाई बजे तक चली. इस दौरान राजा व मुकेश ने घटना से संबंधित कई अहम खुलासे किये हैं, जिसको पुलिस केस डायरी में लाने की तैयारी में हैं.
डीएसपी की पर्यवेक्षण रिपोर्ट अंतिम चरण में
नगर डीएसपी राम नरेश पासवान का पर्यवेक्षण रिपोर्ट अंतिम चरण में हैं. डीएसपी अपने पर्यवेक्षण रिपोर्ट में एसकेएमसीएच में मजिस्ट्रेट को दिये बयान में छात्रा ने जो- जो बातें बतायी थी. उसकी वीडियोग्राफी के आधार पर छात्रा द्वारा बयान में कही सभी बातों को पर्यवेक्षण रिपोर्ट में लाया जा रहा है. हालांकि, इस बाबत डीएसपी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन