मुजफ्फरपुर : पिता की प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने छोड़ा घर
युवती ने आपबीती लिख कॉपी घर में छोड़ी मुजफ्फरपुर : ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती पिता की प्रताड़ना से तंग आकर मुशहरी इलाके की युवती के साथ घर छोड़ कर चली गयी है. वह अपने साथ तीन लाख रुपये, एक लैपटॉप व बैंक खाते से एक लाख रुपये ट्रांजेक्शन भी लिया है. […]
युवती ने आपबीती लिख कॉपी घर में छोड़ी
आपके शहर में
मुजफ्फरपुर : ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती पिता की प्रताड़ना से तंग आकर मुशहरी इलाके की युवती के साथ घर छोड़ कर चली गयी है. वह अपने साथ तीन लाख रुपये, एक लैपटॉप व बैंक खाते से एक लाख रुपये ट्रांजेक्शन भी लिया है. युवती ने घर में छोड़ी गयी एक कॉपी में प्रताड़ना से जुड़ी कहानी लिखी है. उसने यह कॉपी अपने छोटे भाई को दी थी. छानबीन के दौरान पुलिस ने उक्त कॉपी को जब्त कर लिया है.
इधर, पिता के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, युवती 16 दिसंबर को ही घर छोड़ कर चली गयी है. उसने पिता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उसने कॉपी में लिखा है कि वह पिता की प्रताड़ना से काफी तंग आ चुकी थी. उसकी मां का भी कुछ वर्ष पूर्व निधन हो चुका है. मां भी पिता की प्रताड़ना से तंग आकर ही मरी है. वह घर छोड़ कर नौकरी के लिए जा रही है. वह कुछ दिन बाद लौट कर आयेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए