बस से कुचल साइकिल सवार की मौत, मुआवजे के लिए सड़क जाम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2019 3:04 AM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र के संगमघाट पुल के पास मंगलवार की सुबह अनियंत्रित बस ने साइकिल सवार हैदर अली को कुचल दिया था. इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. बुधवार की दोपहर मुआवजा के लिए आक्रोशित लोगों ने अहियापुर के संगमघाट पुल के पास आगजनी कर सड़क जाम कर दिया. इससे पांच किमी […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र के संगमघाट पुल के पास मंगलवार की सुबह अनियंत्रित बस ने साइकिल सवार हैदर अली को कुचल दिया था. इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. बुधवार की दोपहर मुआवजा के लिए आक्रोशित लोगों ने अहियापुर के संगमघाट पुल के पास आगजनी कर सड़क जाम कर दिया. इससे पांच किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी.

एक घंटे के जाम के बाद मुआवजे की चार लाख चेक मिलने पर लोगों ने जाम हटाया. बताया गया कि कि मंगलवार की सुबह संगमघाट पुल के पास जमालाबाद गांव के मो हैदर अली (36) व गांव के एक अन्य युवक को बस ने रौंद दिया था. गंभीर हालत में हैदर को पटना रेफर कर दिया गया था. स्थानीय उपमुखिया पप्पू कुमार ने बताया कि मुशहरी सीओ द्वारा आपदा विभाग से चार लाख रुपये का चेक परिजन को दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन