ePaper

अधिवक्ता के घर से नकदी सहित डेढ़ लाख की चोरी

Updated at : 05 Dec 2019 3:18 AM (IST)
विज्ञापन
अधिवक्ता के घर से नकदी सहित डेढ़ लाख की चोरी

मुजफ्फरपुर : काजीमोहम्मदपुर थानाक्षेत्र के गाेबरसही गुमटी के समीप चाेराें ने अधिवक्ता आशुताेष कुमार के घर से नकदी सहित डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति चाेरी कर ली. इस दौरान सामान के गिरने पर गृहस्वामी की नींद टूट गयी. देखा कि गमछा से मुंह ढंक कर तीन चाेर उनके कमरे में घुसे हुए हैं. इसके बाद […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : काजीमोहम्मदपुर थानाक्षेत्र के गाेबरसही गुमटी के समीप चाेराें ने अधिवक्ता आशुताेष कुमार के घर से नकदी सहित डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति चाेरी कर ली. इस दौरान सामान के गिरने पर गृहस्वामी की नींद टूट गयी. देखा कि गमछा से मुंह ढंक कर तीन चाेर उनके कमरे में घुसे हुए हैं. इसके बाद उन्होंने शोर मचाते हुए चोरों का पीछा करना शुरू किया, तो चोर अपना गमछा व चप्पल छोड़ कर भाग निकले.
अधिवक्ता ने आर्मी कैंटीन तक तीनों का पीछा किया, लेकिन सभी भागने में सफल रहा. छानबीन में मालूम चला कि चोर दीवार फांद कर अंदर दाखिल हुए थे. दरवाजे का कुंडी ताेड़ कर कमरे में प्रवेश किया. इसके बाद 35 साै रुपये नकदी, एक लाख के आभूषण, माेबाइल व चार बैग कपड़े की चाेरी कर ली. सूचना मिलने पर पहुंची काजीमाेहम्मदपुर पुलिस ने छानबीन की. अधिवक्ता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. चक्कर मैदान राेड में उनका आवास है.
दाे दिन पूर्व उनकी बहन की शादी थी. चोरों ने दरवाजे की कुंडी ताेड़कर नकदी, बुआ मधुरानी के करीब एक लाख के गहने, आंगनबाड़ी में सेविका के पद पर कार्यरत रिश्तेदार अर्चना कुमारी की माेबाइल और चार बैग कपड़ा चाेरी कर ली. दूसरे कमरे में घुसकर चोर साउंड बाॅक्स की चाेरी कर रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन