बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा के विरुद्ध सीजेएम कोर्ट मे परिवाद, सुनवाई 6 दिसंबर को

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : नाथूराम गोडसे को राष्ट्रभक्त बताने को लेकर सीजेएम सूर्यकांत तिवारी की अदालत में मामला दर्ज कराया गया है. मीठनपुरा थाना क्षेत्र के पक्की सराय निवासी एम राजू नैयर ने सीजेएम न्यायालय में शुक्रवार को परिवाद दर्ज कराया है. न्यायालय ने परिवाद के ग्रहण के बिंदु पर सुनवाई के लिए 6 दिसंबर की तिथि […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : नाथूराम गोडसे को राष्ट्रभक्त बताने को लेकर सीजेएम सूर्यकांत तिवारी की अदालत में मामला दर्ज कराया गया है. मीठनपुरा थाना क्षेत्र के पक्की सराय निवासी एम राजू नैयर ने सीजेएम न्यायालय में शुक्रवार को परिवाद दर्ज कराया है. न्यायालय ने परिवाद के ग्रहण के बिंदु पर सुनवाई के लिए 6 दिसंबर की तिथि निर्धारित की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दर्ज कराये गये परिवाद में एम राजू नैयर ने आरोप लगाया है कि 26 नवंबर, 2019 को हम अपने घर पर समाचार देख रहे थे. समाचार चैनलों पर आरोपित सांसद साध्वी प्रज्ञा का बयान देखा. खबरों में दिखाया गया कि वे (साध्वी प्रज्ञा ठाकुर) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को राष्ट्रभक्त बता रही थी. उनके इस बयान से मेरे साथ साथ देश की करोड़ों जनता को आघात पहूंचा है. आरोपित का इस तरह का बयान देश को बांटनेवाला है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन