29 को लगेगा नगर आयुक्त का कोर्ट, आठ साल से लंबित म्यूटेशन पर होगा फैसला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2019 2:38 AM
मुजफ्फरपुर : नगर निगम में सालों से लंबित होल्डिंग म्यूटेशन के विवाद को सुलझाने की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गयी है. 29 नवंबर से नगर आयुक्त का कोर्ट लगेगा. इसमें वर्ष 2011 से लंबित 75 मामले की सुनवाई होगी. हालांकि, 29 नवंबर को लगने वाले नगर आयुक्त के कोर्ट में डेढ़ दर्जन मामले को […]
मुजफ्फरपुर : नगर निगम में सालों से लंबित होल्डिंग म्यूटेशन के विवाद को सुलझाने की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गयी है. 29 नवंबर से नगर आयुक्त का कोर्ट लगेगा. इसमें वर्ष 2011 से लंबित 75 मामले की सुनवाई होगी.
हालांकि, 29 नवंबर को लगने वाले नगर आयुक्त के कोर्ट में डेढ़ दर्जन मामले को सुनवाई के लिए रखा गया है. इसके लिए निगम ने वादी-प्रतिवादी दोनों को नोटिस भेजा है. निगम अधिकारियों के मुताबिक लंबित 75 मामले की सुनवाई सीरियल नंबर से होगी. 29 के सुनवाई होने के बाद लगातार तिथि निर्धारित कर जितने भी विवादित म्यूटेशन का मामला लंबित है. सभी का निपटारा कर दिया जायेगा. इधर, सामान्य रूप से निगम में होल्डिंग का म्यूटेशन कराने वाले करीब एक हजार लोगों का आवेदन लंबित पड़ा है.
बताया जाता है कि एक साल से एक भी सामान्य म्यूटेशन का मामले को निष्पादित नहीं किया गया है. इससे आम पब्लिक को काफी परेशानी हो रही है. प्रतिदिन दर्जन भर से अधिक लोग निगम पहुंचते हैं, लेकिन टैक्स सेक्शन व निगम अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा वापस लौट जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










