सीबीआइ ने अवधि विस्तार के लिए सुप्रीम कोर्ट में दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : नवरुणा हत्याकांड में सीबीआइ ने सुप्रीम काेर्ट में अवधि विस्तार के लिए फिर से आवेदन दिया है. हालांकि गुरुवार को कोर्ट ने आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं की. एक हफ्ते के अंदर आवेदन पर सुनवाई होने की उम्मीद है. सीबीआइ ने कोर्ट में अवधि विस्तार के आवेदन के साथ तीन माह में की […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : नवरुणा हत्याकांड में सीबीआइ ने सुप्रीम काेर्ट में अवधि विस्तार के लिए फिर से आवेदन दिया है. हालांकि गुरुवार को कोर्ट ने आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं की. एक हफ्ते के अंदर आवेदन पर सुनवाई होने की उम्मीद है. सीबीआइ ने कोर्ट में अवधि विस्तार के आवेदन के साथ तीन माह में की गयी जांच का प्रगति प्रतिवेदन भी कोर्ट में सौंपा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रिपोर्ट में बताया गया है कि हत्यारों का सुराग पाने के लिए सूचना देने वालों को सीबीआइ की ओर से दस लाख इनाम की भी घोषणा की गयी है. वही 90 दिनों के अंदर किन किन लोगों से पूछताछ की गयी है, उसकी विस्तृत रिपोर्ट कोर्ट में दी गयी है. इन रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट से सीबीआइ ने फिर से तीन माह का अतिरिक्त समय देने की मांग की है.

सुनवाई के दौरान परिजन कर सकता हैं विरोध : अवधि विस्तार पर सुनवाई के दौरान सीबीआइ के फिर से तीन माह का समय मांगने का विरोध भी किया जा सकता है. परिजन कई बार सीबीआइ जांच के बारे में कुछ भी पता नहीं चलने के कारण आपत्ति दर्ज करा चुके है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन