छात्रा से छेड़खानी, प्रोफेसर को बनाया बंधक, पिटाई

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : सदर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थपुरम स्थित एक कोचिंग में मंगलवार की सुबह प्रोफेसर प्रो. शीतल प्रसाद पर एक छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया. छात्रा का कहना है िक उसने पूरी घटना की मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर ली है. इसके बाद वहां से किसी तरह बच कर अपने घर पहुंची. पूरी घटना की […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : सदर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थपुरम स्थित एक कोचिंग में मंगलवार की सुबह प्रोफेसर प्रो. शीतल प्रसाद पर एक छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया. छात्रा का कहना है िक उसने पूरी घटना की मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर ली है. इसके बाद वहां से किसी तरह बच कर अपने घर पहुंची. पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
छात्रा के परिजनों ने प्रोफेसर के घर पर चढ़ कर हंगामा किया. आक्रोशितों ने प्रोफेसर के साथ हाथापाई की. परिजनों का आक्रोश देख प्रोफेसर ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग भी आक्रोशित हो गये. सभी ने मिलकर प्रोफेसर का घर घेर लिया. इसकी सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी.
पुलिस के पहुंचने पर दर्जनों छात्रा व उसके परिजन प्रोफेसर को बंधक बनाये हुए थे. लेकिन, सदर पुलिस ने आरोपित प्रोफेसर को काफी मशक्कत के बाद हिरासत में ले लिया. कुछ देर बाद काजी मोहम्मदपुर थाना की पुलिस भी सिद्धार्थपुरम पहुंची. लोगों ने प्रोफेसर पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस के समक्ष जमकर हंगामा किया. सदर थानेदार मिथिलेश कुमार झा ने आक्रोशितों को कार्रवाईका आश्वासन देकर शांत कराया.इधर प्रोफेसर का कहना है िक पैसे को लेकर विवाद था. उन्हें साजिश कर फंसाया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन