10 बोगियों को छोड़ आगे चला गया इंजन
मुजफ्फरपुर/हाजीपुर/सराय : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के घोसवर हॉल्ट के समीप शुक्रवार की शाम स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का इंजन ट्रेन की 10 बोगियों को छोड़कर लगभग सात किलोमीटर आगे बढ़ गया. इस दौरान इंजन सराय स्टेशन को भी पार कर गया. यह नजारा चकचमेली रेल गुमटी पर तैनात गेटमैन के होश उड़ गये. उसने इस बात की […]
मुजफ्फरपुर/हाजीपुर/सराय : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के घोसवर हॉल्ट के समीप शुक्रवार की शाम स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का इंजन ट्रेन की 10 बोगियों को छोड़कर लगभग सात किलोमीटर आगे बढ़ गया. इस दौरान इंजन सराय स्टेशन को भी पार कर गया. यह नजारा चकचमेली रेल गुमटी पर तैनात गेटमैन के होश उड़ गये. उसने इस बात की जानकारी कंट्रोल को दी. सूचना मिलने ही रेल महकमा सकते में आ गया. वहीं यात्रियों को इस बात जानकारी मिलते ही वह हंगामा करने लगे. सभी यात्री बोगी से बाहर निकल गये.
आपके शहर में
आनन फानन में कंट्रोल की सूचना पर कैरेज विभाग सहित परिचालन विभाग, जीआरपी व आरपीएफ के साथ साथ स्थानीय थाना मौके पर पहुंच गये. इसके बाद हाजीपुर स्टेशन से इंजन को मंगावाकर ट्रेन की बोगियों को सराय स्टेशन पर लाया गया. बताया जा रहा है कि हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेल ट्रैक के घोसवर हॉल्ट से थोड़ी दूरी पर चकचमेली रेल गुमटी के समीप शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे कपलिंग टूटा.
इस वजह से इंजन से सटे पार्सल वैन की बोगी ट्रेन की 10 बोगियों से अलग हो गयी. बोगी से अलग होने के बाद इंजन पार्सल वैन के साथ लगभग सात किलोमीटर दूर सराय स्टेशन से भी आगे बढ़ गयी. इसकी सूचना पर सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम समेत कई वरीय पदाधिकारियों के अलावा आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गयी.
मामले को लेकर पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि घोसवर हॉल्ट से थोड़ी दूरी पर तकनीकी कारणों से स्वत्रंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के इंजन का कपलिंग टूट गयी थी. इसकी वजह से इंजन दो बोगियों को छोड़ कर आगे बढ़ गयी थी. रेलवे के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे है.देर रात तक बोगी को ठीक किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए