नवरुणा हत्याकांड की गुुत्थी सुलझाने वाले को सीबीआइ देगी 10 लाख

Updated at : 07 Nov 2019 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
नवरुणा हत्याकांड की गुुत्थी सुलझाने वाले को सीबीआइ देगी 10 लाख

मुजफ्फरपुर : चर्चित नवरुणा हत्याकांड की तह तक जाने के लिए सीबीआइ ने अब इनाम का सहारा लिया है. सीबीआइ ने मामले को सुलझाने में मदद करने वाले को दस लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. जांच एजेंसी की ओर से इनाम की घोषणा का पोस्टर बुधवार को यहां सार्वजनिक स्थलों पर […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : चर्चित नवरुणा हत्याकांड की तह तक जाने के लिए सीबीआइ ने अब इनाम का सहारा लिया है. सीबीआइ ने मामले को सुलझाने में मदद करने वाले को दस लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. जांच एजेंसी की ओर से इनाम की घोषणा का पोस्टर बुधवार को यहां सार्वजनिक स्थलों पर चिपकाया गया.

जवाहर लाल रोड निवासी नवरुणा के अपहरण व हत्या के मामले की जांच सीबीआइ करीब साढ़े पांच साल से कर रही है. अब तक उसके हाथ खाली हैं. बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सदर अस्पताल व कई चौक-चौराहों पर सीबीआइ के आरक्षी अधीक्षक की ओर से ‘सीबीआइ की अपील’ पोस्टर चिपकाये गये हैं.
इसमें कहा गया है- नवरुणा चक्रवर्ती उम्र- 12 वर्ष, पुत्री- श्री अतुल्या चक्रवर्ती, निवासी : जवाहर लाल रोड, मुजफ्फरपुर का अपहरण दिनांक 18/19.09.2012 की रात्रि कमरे की खिड़की तोड़कर किया गया तथा दिनांक 26.11.2012 को घर के सामने नाले में लाश मिली. यदि कोई व्यक्ति नवरुणा के अपहरण व हत्या की गुत्थी सुलझाने में सीबीआइ की मदद करेगा, उसे रुपये दस लाख रुपये का इनाम दिया जायेगा. सूचना देने के लिए पोस्टर में तीन फोन नंबर, एक मोबाइल नंबर व विभागीय ई मेल भी दिये गये हैं.
साढ़े पांच साल से हो रही जांच, तह तक न पहुंची सीबीआइ 20 नवंबर तक देनी है रिपोर्ट
पुलिस व सीआइडी के बाद नवरुणा कांड की जांच सीबीआइ को सौंपी गयी थी. 14 फरवरी, 2014 को सीबीआइ ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट से कुल आठ बार तय मियाद की समय सीमा बढ़ाने की गुजारिश की.
अब सीबीआइ को 20 नवंबर तक जांच पूरी कर कोर्ट में रिपोर्ट देने को कहा गया है. मामले में सीबीआइ ने शहर के एक वार्ड पार्षद सहित अन्य कई रसूखदार लोगों से पूछताछ की थी. बाद में उन्हें जेल भी भेजा गया था. लेकिन, साक्ष्य के अभाव में उन लोगों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकी.
नवरुणा के पिता अतुल्या चक्रवर्ती बोले
सीबीआइ को सब सबूत दिया, इनाम तो मुझे मिले
नवरुणा के पिता अतुल्य चक्रवर्ती ने कहा है कि उन्होंने पुलिस व सीबीआइ को इस कांड से जुड़े सभी सबूत व कॉल डिटेल उपलब्ध करा दिया है. लेकिन, सीबीआइ ने चुप्पी साध ली. इनाम तो मुझे मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड में भी सीबीआइ इनाम निकाल कर चुप बैठ गयी. उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायालय पर भरोसा है.
ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड में भी हुई थी इनाम की घोषणा
सीबीआइ ने रणवीर सेना प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया की हत्या में सुराग देने वाले को दस लाख रुपये इनाम की घोषणा की थी. छह दिसंबर, 2016 को यह घोषणा की गयी थी. हालांकि, इस हत्याकांड की गुत्थी भी नहीं सुलझ पायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन