बढ़ते अपराध और प्रदूषण के विरोध में 13 को दोपहर तक मुजफ्फरपुर बंद का एलान

Updated at : 07 Nov 2019 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
बढ़ते अपराध और प्रदूषण के विरोध में 13 को दोपहर तक मुजफ्फरपुर बंद का एलान

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर 13 नवंबर को दोपहर तक शहर को बंद का ऐलान किया गया है. पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि हर दिन लूट, छिनतई के दौरान अपराधी गोली मार व्यवसायी व आम लोगों को मौत के घाट […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर 13 नवंबर को दोपहर तक शहर को बंद का ऐलान किया गया है. पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की है.

उन्होंने कहा कि हर दिन लूट, छिनतई के दौरान अपराधी गोली मार व्यवसायी व आम लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं. बैंक लूट व डकैती की घटना आम हो गयी है. इसके अलावा शहर की स्थिति नारकीय है. चहुंओर गंदगी पसरी है. प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है. लोग बीमार हो रहे हैं. डेंगू का प्रकोप इतना ज्यादा बढ़ गया है कि एक-एक वार्ड के 10 से 20 लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं.
लेकिन, पुलिस प्रशासन के साथ सरकार के मंत्री व स्थानीय विधायक को इससे कोई मतलब नहीं है. यही स्थिति कुछ दिन और रह गयी, तो शहर के लोग घर से निकलना बंद कर देंगे. जिस तरह से अपराध का ग्राफ बढ़ा है, बड़े-बड़े व्यवसायी धीरे-धीरे अपना कारोबार समेट कर सूबे से बाहर शिफ्ट हो रहे हैं.
पूर्व विधायक ने कहा कि कुंभकरणी नींद में सोयी सरकर व प्रशासन को जगाने के लिए 13 नवंबर को दोपहर तक शहर को बंद रख सांकेतिक चेतावनी दी जायेगी. इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो व्यापक आंदोलन छेड़ा जायेगा. इसके लिए उन्होंने शहर के सभी व्यावसायिक, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के साथ-साथ आम लोगों से बंद में सहयोग की अपील की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन