शुक्ला रोड में कट्टा लेकर घूम रहा था युवक, भीड़ ने ग्रिल से हाथ बांध पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Oct 2019 2:15 AM
मुजफ्फरपुर : शुक्ला रोड स्थित चमरा गोदाम गली में शुक्रवार की दोपहर कट्टा लेकर घूम रहे एक युवक को भीड़ ने पकड़ लिया. खिड़की के ग्रिल से हाथ बांधकर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने युवक के पास से एक जंग खायी देशी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया. […]
मुजफ्फरपुर : शुक्ला रोड स्थित चमरा गोदाम गली में शुक्रवार की दोपहर कट्टा लेकर घूम रहे एक युवक को भीड़ ने पकड़ लिया. खिड़की के ग्रिल से हाथ बांधकर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने युवक के पास से एक जंग खायी देशी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाने ले आयी. उसकी पहचान थानाक्षेत्र के पुरानी गुदरी के मो. लाल के पुत्र मो. असलम (24) के रूप में की गयी है. पुलिस उससे हथियार के संबंध में देर शाम तक पूछताछ कर रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










