शराब तस्करों ने भाइयों को पीटा, हालत गंभीर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
देर रात सदर व अहियापुर पुलिस ने लिया बयान मुजफ्फरपुर : शराब तस्करों ने सोमवार को सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर इलाके में दो सगे भाइयों की जमकर पिटाई की. उन्हें अधमरा कर सड़क किनारे फेंक दिया. परिजनों से उसे बैरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया. उनकी पहचान बीबीगंज निवासी सुजीत कुमार उर्फ टुनटुन […]
विज्ञापन
देर रात सदर व अहियापुर पुलिस ने लिया बयान
आपके शहर में
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : शराब तस्करों ने सोमवार को सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर इलाके में दो सगे भाइयों की जमकर पिटाई की. उन्हें अधमरा कर सड़क किनारे फेंक दिया. परिजनों से उसे बैरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया. उनकी पहचान बीबीगंज निवासी सुजीत कुमार उर्फ टुनटुन व राजा के रूप में हुई है. दोनों मूल रूप से जैतपुर ओपी के पुस्ती सिंहई गांव के हैं. सुजीत पर हाजीपुर के सदर थाने में भी आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज है. देर रात सदर थानेदार मिथिलेश झा व अहियापुर थानेदार विकास कुमार राय बयान लेने अस्पताल पहुंचे.
सुजीत ने भगवानपुर इलाके के ही दो-तीन शराब तस्करों पर जान से मार देने के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है. उसकी नाजुक स्थिति को देख आइसीयू में भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि जख्मी का शराब तस्करों से क्या संबंध है. इसकी जांच की जा रही है. एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि जख्मी पर हाजीपुर के सदर थाने में मामला दर्ज है. वह काफी दिनों से फरार है. वहां की पुलिस से संपर्क किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन