ePaper

सीएचसी में ड्यूटी से गायब दो डॉक्टरों का कटा वेतन

Updated at : 06 Oct 2019 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
सीएचसी में ड्यूटी से गायब दो डॉक्टरों का कटा वेतन

मुशहरी : डीएम के निर्देश पर शनिवार के दोपहर सीएचसी में सीएस डॉ शैलेश प्रसाद सिंह ने औचक निरीक्षण किया, जिसमें बिना सूचना के अनुपस्थित दो चिकित्सकों सहित अन्य अनुपस्थित कर्मियों की हाजिरी काट कर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को उनका वेतन काटने का आदेश दिया. सीएस ने डॉ प्रीति जिनका आउटडोर था वे बिना सूचना […]

विज्ञापन

मुशहरी : डीएम के निर्देश पर शनिवार के दोपहर सीएचसी में सीएस डॉ शैलेश प्रसाद सिंह ने औचक निरीक्षण किया, जिसमें बिना सूचना के अनुपस्थित दो चिकित्सकों सहित अन्य अनुपस्थित कर्मियों की हाजिरी काट कर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को उनका वेतन काटने का आदेश दिया. सीएस ने डॉ प्रीति जिनका आउटडोर था वे बिना सूचना अनुपस्थित थी.

शुक्रवार को भी अनुपस्थित थी. उनकी हाजिरी काटते हुए उनके दो दिन का वेतन स्थगित करते हुए तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा गया है. डॉ प्रीति शिल्पा भी अनुपस्थित थी. उपस्थिति पंजी के आधार पर तीन अक्टूबर से पांच तक की हाजिरी काटते हुए उनका वेतन स्थगित कर दिया. तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है. निरीक्षण के दौरान अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उपेंद्र चौधरी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक कुमार रामकृष्ण आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

एएनएम सह इंचार्ज कोल्ड चेन सुनीता, एएनएम सुनीता कुमारी की हाजिरी काटते हुए अनुपस्थित अवधि का वेतन स्थगित कर स्पष्टीकरण मांगा गया है. देर से पहुंचे लेखापाल अवधेश कुमार, डाटा ऑपरेटर पंकज कुमार को चेतावनी देते हुए समय पर कार्यालय आने का निर्देश दिया. सीएस डॉ शैलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि डॉक्टर और एएनएम का वेतन काटने व स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है. इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन