मुजफ्फरपुर : ICICI बैंक में आठ लाख की लूट, दो बाइक पर आये छह अपराधियों ने मात्र तीन मिनट में दिया घटना को अंजाम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Oct 2019 2:41 PM

विज्ञापन

संवाददाता ‍@ मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर में एक बार फिर अपराधियों ने बैंक को निशाना बनाया है. शनिवार को सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही स्थित आइसीआइसीआइ बैंक के कैश काउंटर से अपराधियों ने आठ लाख रुपये नकद लूट लिये. घटना को अंजाम देकर अपराधी रामदयालुनगर की ओर फरार हो गये. बैंक के गार्ड दिनेश तिवारी की बंदूक […]

विज्ञापन

संवाददाता ‍@ मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर में एक बार फिर अपराधियों ने बैंक को निशाना बनाया है. शनिवार को सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही स्थित आइसीआइसीआइ बैंक के कैश काउंटर से अपराधियों ने आठ लाख रुपये नकद लूट लिये. घटना को अंजाम देकर अपराधी रामदयालुनगर की ओर फरार हो गये. बैंक के गार्ड दिनेश तिवारी की बंदूक भी अपराधी साथ ले गये है. सूचना मिलते ही एसएसपी मनोज कुमार बैंक पहुंचे. सीसीटीवी में अपराधियों की करतूत कैद हो गयी.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि घटना को छह अपराधियों ने अंजाम दिया है. दो बाइक पर सवार होकर सभी अपराधी पहुंचे थे. बैंक के अंदर अपराधी 11.42 बजे दाखिल हुए और मात्र दो से तीन मिनट में आठ लाख पांच हजार एक सौ पंद्रह रुपये लूट लिये. सीसीटीवी फुटेज में एक अपराधी नाबालिग भी दिख रहा है. इधर, बैंक मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि कैश में ब्रजेश कुमार की तैनाती थी. घटना के समय दस की संख्या में कर्मचारी और चार-पांच ग्राहक बैंक में मौजूद थे. वह अपने चैंबर से अलग दूसरे चैंबर में थे. इसी बीच, अपराधी पहुंचे और गार्ड को पिस्टल के बल पर बंधक बना केवल कैश काउंटर से आठ लाख की राशि लूट कर भाग निकले. उन्होंने किसी भी कर्मचारी और ग्राहक से मारपीट होने की बात से इनकार किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन