हवलदार की गोली मार हत्या, कारबाइन लूटी

मुजफ्फरपुर : सकरा थाना क्षेत्र के एनएच 28 स्थित मारकन चौक के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने पुलिस पिकेट पर तैनात हवलदार मलेश्वर राम को गोली मार उनकी कारबाइन लूट कर फरार हो गये. घटना शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे के आसपास की है. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है. हवलदार की […]
मुजफ्फरपुर : सकरा थाना क्षेत्र के एनएच 28 स्थित मारकन चौक के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने पुलिस पिकेट पर तैनात हवलदार मलेश्वर राम को गोली मार उनकी कारबाइन लूट कर फरार हो गये. घटना शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे के आसपास की है. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है.
हवलदार की इलाज के दौरान बैरिया के एक निजी अस्पताल में मौत हो गयी. वह मूल रूप से मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताकुंड हसनपुर गांव के रहने वाले थे. सूचना मिलते ही तिरहुत रेंज के आइजी गणेश कुमार, एसएसपी मनोज कुमार सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. वहां तैनात जमादार अशोक कुमार दूबे सहित अन्य पुलिसकर्मियों से लंबी पूछताछ की.
महुआ की ओर फरार हुए अपराधी. एनएच पर क्राइम रोकने के लिए मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर के बीच मारकन चौक पर पुलिस पिकेट का निर्माण आठ माह पूर्व एसएसपी ने किया था. यहां पर जमादार के नेतृत्व में दो हवलदार व सात सिपाही की तैनाती है. शनिवार को मलेश्वर राम की डयूटी पिकेट पर थी. दोपहर डेढ़ बजे के आसपास वह पिकेट के पास ही सड़क किनारे लगा कर बैठे थे.
इसी बीच बाइक सवार दो अपराधी सकरा की ओर से वहां पहुंचे. एक ने पिस्टल निकाल ली. दूसरा हवलदार से कारबाइन छीनने लगा. विरोध करने पर उनके सिर व सीने में एक के बाद एक दो गोली मार दी और कारबाइन लूट कर फरार सुस्ता मेला होते हुए महुआ की ओर फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




