भगवानपुर गोलंबर में 500 एलपीजी सिलिंडर लदा ट्रक घुसा, बचे लोग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : 500 एलपीजी सिलिंडर लदा ट्रक शनिवार की देर रात भगवानपुर गोलंबर में घुस गया. इस दौरान गोलंबर पर सो रहे करीब दर्जनों लोगों ने इधर- उधर भागकर अपनी जान बचायी. ट्रक इतनी तेजी से गोलंबर से टकराया कि आगे का चारों चक्का क्षतिग्रस्त हो गया. जबतक लोग जुटते चालक व खलासी मौके से […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : 500 एलपीजी सिलिंडर लदा ट्रक शनिवार की देर रात भगवानपुर गोलंबर में घुस गया. इस दौरान गोलंबर पर सो रहे करीब दर्जनों लोगों ने इधर- उधर भागकर अपनी जान बचायी. ट्रक इतनी तेजी से गोलंबर से टकराया कि आगे का चारों चक्का क्षतिग्रस्त हो गया. जबतक लोग जुटते चालक व खलासी मौके से फरार हो गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
हालांकि, घटना से जानमाल की क्षति नहीं हुई. रविवार की सुबह ट्रक को क्षतिग्रस्त हालत में देख सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने ट्रक पर अंकित नंबर के आधार पर उसके मालिक से भी प्रयास करने की कोशिश की. मामले को लेकर एनएचएआई के अधिकारियों ने ट्रक के चालक के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी है.
जानकारी के अनुसार , बरौनी स्थित प्लांट से ट्रक पर एलपीजी सिलिंडर लोड किया गया था. घटना के समय ट्रक गोबरसही की ओर से चांदनी चौक की ओर जा रही थी. चालक के आंख लगने के कारण मोड़ पर स्टेरिंग घूमा नहीं पाया इसी वजय से ट्रक पांच फीट ऊंचे गोलंबर पर चढ़ गया. थानेदार मिथिलेश कुमार झा ने बताया कि एनएचएआई ने मामले की शिकायत की है. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन