निगम कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, कामगार पर आज निर्णय

Updated at : 09 Sep 2019 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
निगम कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, कामगार पर आज निर्णय

मुजफ्फरपुर : नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को समाप्त हो गयी. वहीं कामगार यूनियन हड़ताल पर सोमवार को निर्णय लेगा. रविवार को निगम कार्यालय में नगर निगम कर्मचारी संघ के मंत्री सत्येंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में निगम कर्मचारियों की बैठक हुई. जिसमें बताया कि पटना में नगर विकास मंत्री की अध्यक्षता में प्रधान […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को समाप्त हो गयी. वहीं कामगार यूनियन हड़ताल पर सोमवार को निर्णय लेगा. रविवार को निगम कार्यालय में नगर निगम कर्मचारी संघ के मंत्री सत्येंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में निगम कर्मचारियों की बैठक हुई. जिसमें बताया कि पटना में नगर विकास मंत्री की अध्यक्षता में प्रधान सचिव के साथ कर्मचारियों की मांग पर सम्मानजक समझौता होने और अगले दिन छह सितंबर को कार्यवाही जारी कर दिया गया.

इसको लेकर बिहार लोकल बॉडिजि इंप्लाइज फेडरेशन ने हड़ताल समाप्त की घोषणा की. साथ ही सात सितंबर को रात को नगर आयुक्त के कंपनीबाग स्थित आवास पर कुछ कर्मियों द्वारा हंगामा करने पर कर्मचारी संघ के सदस्यों ने इसकी घोर निंदा की है. साथ ही संघ ने कहा कि वैसे गैर जिम्मेवारी कर्मी व मजदूर के विरूद्ध अनुशासनिक व कानूनी कार्रवाई होने पर संघ ना कोई आपत्ति करेगा और ना ही विरोध करेगा.
हड़ताल समाप्ति की सूचना संघ की ओर से नगर आयुक्त को दे दी गयी है. सोमवार से निगम के कर्मचारी अपना काम करेंगे. बैठक में अशोक कुमार सिंह, विजय कुमार श्रीवास्तव, सुशील कुमार, उमेश कुमार सहित तमाम कर्मचारी मौजूद थे.
वहीं कर्मचारी संघ व कामगार यूनियन संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक अभय कुमार ने बताया कि अभी कामगार यूनियन की हड़ताल समाप्त नहीं हुई है. सोमवार को सफाई कर्मियों से बातचीत करने के बाद हड़ताल समाप्ति पर निर्णय होगा.
वहीं मुहर्रम पर्व को लेकर सफाई में सहयोग करेंगे. कामगार यूनियन संविदा कर्मियों वेज बढ़ाने की बात कह रहे है. सीएम से शिकायत. जनता दल यूनाइटेड के नगर निकाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुधीर ठाकुर ने सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिख कर कहा है
कि मुर्हरम सहित कई पर्व-त्योहार होने को हैं.
ऐसे में शहर की सफाई नहीं होने पर विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है. सीएम अपने स्तर पर मुजफ्फरपुर नगर निगम के कर्मियों की समस्या पर विचार कर अविलंब कार्रवाई की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन