तीन से पांच रुपये बढ़ सकती है सुधा दूध की कीमत

मुजफ्फरपुर : सुधा दूध की कीमतों में इजाफा होने की संभावना है. तिमुल (तिरहुत दुग्ध उत्पादन लिमिटेड) के बोर्ड की बैठक में प्रति लीटर तीन से पांच रुपये बढ़ोत्तरी पर सहमति बनी. तिमुल के एमडी अरविंद कुमार ने दाम बढ़ाने को लेकर प्रस्ताव बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड (कॉम्फेड) को भेज दिया है. अब […]
मुजफ्फरपुर : सुधा दूध की कीमतों में इजाफा होने की संभावना है. तिमुल (तिरहुत दुग्ध उत्पादन लिमिटेड) के बोर्ड की बैठक में प्रति लीटर तीन से पांच रुपये बढ़ोत्तरी पर सहमति बनी. तिमुल के एमडी अरविंद कुमार ने दाम बढ़ाने को लेकर प्रस्ताव बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड (कॉम्फेड) को भेज दिया है.
अब कॉम्फेड इस पर अंतिम निर्णय लेगा. संभावना है कि दूध के दाम में तीन से पांच रुपये की वृद्धि होगी. एमडी ने बताया कि दूध के दाम को बढ़ाना जरूरी हो गया है. पांच दिन पूर्व दाम बढ़ाने का प्रस्ताव कॉम्फेड को भेज दिया गया है. तिमुल अध्यक्ष नागेश्वर राय ने इसकी पुष्टि की है. आखिरी बार दूध के दाम 2017 में बढ़े थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










