नवरूणा कांड : सीबीआइ को तीन माह की मोहलत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : नवरूणा कांड में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआइ को तीन माह की और मोहलत दे दी है. इसके पूर्व कोर्ट से सीबीआइ ने जांच पूरी करने के लिए छह माह का और समय मांगा. इस पर कोर्ट ने पूछा कि पूर्व में भी तीन माह का समय दिया गया था. लेकिन जांच क्यों नहीं […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : नवरूणा कांड में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआइ को तीन माह की और मोहलत दे दी है. इसके पूर्व कोर्ट से सीबीआइ ने जांच पूरी करने के लिए छह माह का और समय मांगा. इस पर कोर्ट ने पूछा कि पूर्व में भी तीन माह का समय दिया गया था. लेकिन जांच क्यों नहीं पूरी हुई.
हालांकि सीबीआइ के आवेदन पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने तीन महीने की मोहलत दे दी. साथ ही कोर्ट ने नवरूणा के परिजनों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने का भी आदेश दिया है. कोर्ट में सीबीआइ ने दलील दी कि कुछ आरोपितों से पूछताछ और साक्ष्यों के मिलान के लिए समय चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन