मुजफ्फरपुर : टिक टॉक के लिए वीडियो बनाने के दौरान नदी में डूबे तीन दोस्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बूढ़ी गंडक में टिक टॉक के लिए वीडियो बनाने के दौरान संगमघाट के उत्तर बुधवार को चार दोस्त नदी की तेज धार में बह गये. हालांकि, एक की जान बच गयी. वहीं, तीन डूब गये. देर शाम तक दो के शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिये, जबकि अंधेरा होने के कारण […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : बूढ़ी गंडक में टिक टॉक के लिए वीडियो बनाने के दौरान संगमघाट के उत्तर बुधवार को चार दोस्त नदी की तेज धार में बह गये. हालांकि, एक की जान बच गयी. वहीं, तीन डूब गये. देर शाम तक दो के शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिये, जबकि अंधेरा होने के कारण चौथे की तलाश गुरुवार की सुबह की जायेगी.
जानकारी के अनुसार, अहियापुर के बैरिया निवासी राम सिंह बादल के 16 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार, बैरिया राहुल नगर निवासी राजेश झा के 16 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार, ब्रह्मपुरा निवासी 16 वर्षीय आयुष्मान कुमार व राहुलनगर निवासी आकाश कुमार ���्रह्मपुरा स्थित संत जोसेफ स्कूल में 10वीं में पढ़ते हैं.
बुधवार को चारों घर से स्कूल जाने के लिए निकले, लेकिन स्कूल नहीं गये. नदी से सुरक्षित निकले आकाश ने पुलिस को बताया कि प्रिंस,आयुष्मान व पीयूष तैयार होकर स्कूल के लिए निकले थे. लेकिन वे लोग स्कूल नहीं गये. फोन किया कि चलो, कहीं घूमकर आते हैं. चांदनी चौक के पास सभी दोस्त मिले. वहां से ऑटो से संगमघाट पहुंचे.
वहां पर पहुंचने पर मोबाइल से फोटोग्राफी हुई. उसके बाद नहाने के क्रम में पीयूष नदी की तेज धारा में बहने लगा. उसे बचाने गया प्रिंस भी तेज धार की चपेट में आ गया. दोनों को बचाने के लिए मैं व आयुष्मान कूद गये. हमलोग भी तेज धार में बहने लगे. मैं किसी तरह पानी से बाहर निकला. उसकी सूचना पर दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग जुट गये. पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया.
पीयूष व आयुष्मान के शव मिले
देर शाम एसडीआरएफ की टीम ने पीयूष व आयुष्मान के शव बरामद कर लिये थे. मौके पर अहियापुर पुलिस व कांटी अंचल के अंचल निरीक्षक रामविनय मिश्र जुटे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










