बैरिया से इंटर के छात्र का अपहरण

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया इलाके से सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल नागेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र सौरभ कुमार (17) को अगवा कर लिया गया है. घटना के बाद परिजन किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं. सौरभ शहर के लेनिन चौक स्थित एक निजी विद्यालय में इंटर का छात्र है. मामले को लेकर […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया इलाके से सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल नागेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र सौरभ कुमार (17) को अगवा कर लिया गया है. घटना के बाद परिजन किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं. सौरभ शहर के लेनिन चौक स्थित एक निजी विद्यालय में इंटर का छात्र है. मामले को लेकर जगदंबा नगर बैरिया बस स्टैंड निवासी उसकी मां नीलू सिंह ने थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, साैरभ 21 जुलाई की शाम घर से सब्जीखरीदने के लिए बाजार जाने की बात कहकर निकला था.

आपके शहर में

विज्ञापन
देर रात तक जब घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई. इसके बाद उसकी मां नीलू सिंह ने मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कई रिंग होने के बाद भी उसने फोन नहीं उठाया. कुछ देर बाद नीलू के मोबाइल पर मैसेज आया कि उसने शराब पी ली है, नशा कम होने पर घर लौट आयेगा. लेकिन, रात्रि 8 बजे तक सौरभ के घर नहीं लौटने पर मां ने फिर फोन किया तो माेबाइल बंद मिला. इसके बाद परिजनों ने खाेजबीन शुरू की. काफी खोजबीन के बाद जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो बुधवार की शाम थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन