ट्रक ने कांवरियों से भरी कार में मारी ठोकर, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिजली को लेकर शहर के पूर्वी, पश्चिमी व दक्षिणी इलाके में भीषण बिजली संकट की स्थिति बनी हुई है. बारिश में आये फॉल्ट और ओवरलोडिंग के कारण उपभोक्ता परेशान है. शाम के समय पिक आवर में एक साथ कई ट्रांसफॉर्मर के फेज उड़ने से बिजली की आवाजाही देर रात तक बनी रही. उपभोक्ताओं […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिजली को लेकर शहर के पूर्वी, पश्चिमी व दक्षिणी इलाके में भीषण बिजली संकट की स्थिति बनी हुई है. बारिश में आये फॉल्ट और ओवरलोडिंग के कारण उपभोक्ता परेशान है. शाम के समय पिक आवर में एक साथ कई ट्रांसफॉर्मर के फेज उड़ने से बिजली की आवाजाही देर रात तक बनी रही. उपभोक्ताओं का आक्रोश इस बात को लेकर है कि लगातार मेंटेनेंस के बावजूद इतनी बिजली क्यों कट रही है. वहीं जब वह इसकी शिकायत जेई, एइ से करते है वह सुनते है, कई बार तो फोन तक नहीं उठाते है. इससे परेशानी और बढ़ जाती है.

आपके शहर में

विज्ञापन
शनिवार को बारिश में भिखनपुरा 33 केवीए फीडर फॉल्ट के कारण करीब पांच घंटे तक बंद रहा. इस कारण भिखनपुरा, रामदयालु, कच्ची-पक्की, अतरदह, तुर्की सहित दो दर्जन इलाकों में दोपहर एक से शाम छह बजे तक बिजली संकट की स्थिति रही. वहीं बैरिया इलाके में पिछले आठ दिनों से बिजली संकट की स्थिति बनी हुई है, शुक्रवार की रात को बिजली कटी जो शनिवार को दिन में कुछ देर के लिए आयी और दोपहर से शाम तक गुल रही.
इसी तरह चंदवारा फीडर बारिश के दौरान तीन इंसुलेटर पंक्चर होने के कारण तीन घंटे बंद रहा. ऐसे में बिजली चंदवारा, बनारास बैंक चौक, जेल चौक, अमर सिनेमा रोड, जिला स्कूल पानी टंकी, मिस्कॉट, मदनानी लेन सहित दो दर्जन से अधिक इलाकों में दोपहर बाद बिजली संकट की स्थिति थी. वहीं एमआइटी व सिकंदरपुर पावर सब स्टेशन जुड़े एमआइटी, बैरिया, ब्रह्मपुरा, दामोदरपुर, सिकंदरपुर, अखाड़ाघाट, सरैयागंज, कंपनीबाग, जूरन छपरा सहित पांच दर्जन से अधिक इलाकों में शाम से देर रात तक ओवरलोडिंग के कारण बिजली आती और जाती रही.
इधर भगवानपुर के बीबीगंज, आनंदपुरी, शिवाजी नगर, पताही सहित कई इलाकों में शाम में लोकल फॉल्ट के कारण तीन से चार घंटे बिजली गुल रही. बिजली कंपनी के अभियंताओं की माने तो शाम 5 से रात के 1 बजे तक एक फीडर में एक साथ 8 से 10 ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज ओवरलोड के कारण उड़ रहे है, जिसे बनाने को लेकर रात में कुछ-कुछ देरी पर बिजली बंद होती है. बिजली खराब होने पर उसे बनाने गये अभियंताओं को अधिक कॉल आते है, ऐसे में कई बार वह फोन नहीं उठा पाते है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन