11 आदिवासियों की हत्या यूपी सरकार की विफलता

मुजफ्फरपुर : यूपी के सोनभद्र जिले में 11 आदिवासियों की बर्बर हत्या के खिलाफ अखिल भारतीय प्रतिवाद दिवस के अवसर पर शनिवार को ऑल इंडिया किसन खेत मजदूर संगठन की ओर से जुलूस निकालकर बीबी कॉलेजिएट स्कूट गेट पर प्रतिवाद सभा की गयी. इसमें संगठन के जिला सचिव लाल बाबू महतो ने कहा कि सैकड़ों […]
मुजफ्फरपुर : यूपी के सोनभद्र जिले में 11 आदिवासियों की बर्बर हत्या के खिलाफ अखिल भारतीय प्रतिवाद दिवस के अवसर पर शनिवार को ऑल इंडिया किसन खेत मजदूर संगठन की ओर से जुलूस निकालकर बीबी कॉलेजिएट स्कूट गेट पर प्रतिवाद सभा की गयी. इसमें संगठन के जिला सचिव लाल बाबू महतो ने कहा कि सैकड़ों हथियारबंद अपराधियों ने जिस तरह आदिवासियों पर हमला किया, हम इसकी तीव्र भर्त्सना करते हैं. जो यूपी सरकार व प्रशासन की विफलता को दर्शाता है.
यूपी सहित पूरे देश भर में गरीब व आदिवासियों को लाठी व गोली के बल पर जल, जंगल व जमीन से बेदखल किया जा रहा है. ऐसे में हम इस धटना के दोषी को सजा, मृतक के परिजनों को पार्यप्त मुआवजा, आदिवासियों को उनके जमीन कब्जा दिलाने व घायलों के समुचित इलाज की मांग करते हैं.
साथ ही इस हमले के विरोध में लाेकतांत्रिक जनआंदोलन गठित करने की अपील की. प्रतिरोध मार्च में एसयूसीआइ सी के सचिव अर्जुन कुमार, संगठन के काशीनाथ सहनी, विपिन कुमार ठाकुर, कौशल भक्त, कालीकांत झा, माधव भक्त, प्रेम कुमार राम, संजीत माझी, राम प्रवेश पासवान, मनोज राज, मो कलाम, वीके ठाकुर, विजय राम आदि प्रमुख रूप से शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










