उपलाता मिला बच्ची का शव मुआवजे के लिए सड़क जाम

मुजफ्फरपुर : कोल्हुआ मन में डूबी बच्ची सुहानी का शव मंगलवार की सुबह पानी में उपलाता मिला. स्थानीय लाेगों ने शव को पानी से निकाल कर उसकी पहचान की. इसके बाद मुआवजे के लिए मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन को जाम कर दिया. सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे. स्थानीय मुखिया गीता देवी वहां पहुंच […]
मुजफ्फरपुर : कोल्हुआ मन में डूबी बच्ची सुहानी का शव मंगलवार की सुबह पानी में उपलाता मिला. स्थानीय लाेगों ने शव को पानी से निकाल कर उसकी पहचान की. इसके बाद मुआवजे के लिए मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन को जाम कर दिया. सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे. स्थानीय मुखिया गीता देवी वहां पहुंच गयीं.
लोगाें को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे मुआवजे की मांग पर अड़े थे. इसके बाद कांटी सीओ ने मौके पर पहुंच मुआवजा देने का आश्वासन दिया. इसके बाद लोग सड़क जाम हटाया. इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर एसकेएमसीएच ले आयी. मृतका सुहानी के पिता अर्जुन सहनी ने पुलिस को बयान दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि सोमवार को मजदूरी करने गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










