घर में शराब नहीं रखने पर महिला का बाल काटा
Updated at : 04 Jul 2019 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : औराई थानाक्षेत्र के एक गांव में घर में शराब रखने से मना करने पर महादलित विधवा महिला का बाल काट दिया गया. बुधवार को पीड़िता एसएसपी सहित अन्य वरीय पुलिस अधिकारियों को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी. एसएसपी मनोज कुमार के निर्देश पर औराई थानेदार व एससी-एसटी थाने की पुलिस को मौके […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : औराई थानाक्षेत्र के एक गांव में घर में शराब रखने से मना करने पर महादलित विधवा महिला का बाल काट दिया गया. बुधवार को पीड़िता एसएसपी सहित अन्य वरीय पुलिस अधिकारियों को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी. एसएसपी मनोज कुमार के निर्देश पर औराई थानेदार व एससी-एसटी थाने की पुलिस को मौके पर भेज कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.
महिला ने आरोप लगाया कि 19 जून को आरोपितों ने उसके दरवाजे पर चढ़ कर हथियार के बल पर मारपीट की. उसे गांव से भाग जाने की धमकी दी. मां को बचाने पहुंचे उसके बच्चों को भी आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया. आरोपितों ने कहा कि सरकारी जमीन पर घर बना कर रहती हो.
तुम हमलोगों का शराब अपने घर में नहीं रखती हो. उसका विरोध करने पर सभी आरोपित उग्र हो गये. जान से मारने की नीयत से पीड़िता का गला दबा दिया. उसके कपड़े भी फाड़ दिये. जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए डायन का आरोप लगा कर उससे मारपीट की और गले से सोने की चेन छीन ली. थाने पर शिकायत करने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.
मां को बचाने पहुंचे पीड़िता के बच्चों को भी पीटा
पीड़िता ने एसएसपी से दर्ज करायी शिकायत
औराई व एससी-एसटी थाने की पुलिस को जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश
घटना की जानकारी पीड़िता से मिली है. औराई व एससी-एसटी थाने की पुलिस को मौके पर जाकर घटना की छानबीन करने का निर्देश दिया गया है.
मनोज कुमार, एसएसपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




