बाइक का डिक्की तोड़कर 75 हजार उड़ाये

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : इंजीनियरिंग के छात्र दानिश इकबाल की बाइक का डिक्की तोड़ कर बदमाशों ने 75 हजार नकदी व मोबाइल उड़ा लिये. घटना के समय वह अपनी मां पूर्व सरपंच तब्बसुम आरा के साथ किताब खरीदने बनारस बैंक चौक गया था. तब्बसुम आरा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : इंजीनियरिंग के छात्र दानिश इकबाल की बाइक का डिक्की तोड़ कर बदमाशों ने 75 हजार नकदी व मोबाइल उड़ा लिये. घटना के समय वह अपनी मां पूर्व सरपंच तब्बसुम आरा के साथ किताब खरीदने बनारस बैंक चौक गया था. तब्बसुम आरा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हत्था ओपी के मुन्नी बैंगरी निवासी तब्बसुम आरा अपने पुत्र के साथ शहर काम से आयी थीं. उन्होंने पूसा में बैंक से 75 हजार रुपये की निकासी की थी. इसके बाद बारिश होने के कारण पैसे व मोबाइल को बाइक की डिक्की में रख दिया. शहर पहुंचने के बाद बनारस बैंक चौक पर बाइक खड़ी कर दोनों किताब खरीदने के लिए एक दुकान पर गये. वापस लौटे तो बदमाशों ने बाइक का डिक्की तोड़ कर नकदी व मोबाइल गायब कर दिये थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन