चमकी बुखार से दो और बच्चों की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : चमकी बुखार से एसकेएमसीएच में शनिवार को और दो बच्चों की मौत हो गयी. ये दोनों मौत तड़के करीब दो बजे हुई. जिन दो बच्चों की मौत हुई है, उनमें रुन्नीसैदपुर की छह वर्षीय अंजली कुमारी और कांटी की चार वर्षीय गायत्री कुमारी शामिल है. अंजली पिछले दो दिनों से अस्पताल में भर्ती […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : चमकी बुखार से एसकेएमसीएच में शनिवार को और दो बच्चों की मौत हो गयी. ये दोनों मौत तड़के करीब दो बजे हुई. जिन दो बच्चों की मौत हुई है, उनमें रुन्नीसैदपुर की छह वर्षीय अंजली कुमारी और कांटी की चार वर्षीय गायत्री कुमारी शामिल है. अंजली पिछले दो दिनों से अस्पताल में भर्ती थी. वहीं गायत्री की मौत इमरजेंसी में इलाज के दौरान हुई. इधर, सुबह दस बजे तक और 10 बच्चे चमकी बुखार से पीड़ित होकर अस्पताल में भर्ती हुए. इनमें से आठ एसकेएमसीएच और दाे बच्चे केजरीवाल अस्पताल में भर्ती किये गये हैं.
आपके शहर में
विज्ञापन
सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक कोई भी बच्चा भर्ती नहीं. एसकेएमसीएच में पिछले एक पखवारे से जहां चमकी बुखार से हर दिन बच्चों के भर्ती होने का तांता लगा रहता था, वहीं शनिवार को सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक एक भी बीमार बच्चा नहीं पहुंचा. एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ सुनील कुमार शाही ने कहा कि मौसम बदलने का असर है. अब कम बच्चे बीमारी से ग्रसित होंगे.
मंगलवार को बाल आयोग की तीन सदस्यीय टीम जायेगी मुजफ्फरपुर
पटना. बिहार बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग की टीम मंगलवार को मुजफ्फरपुर जायेगी. इसके लिए आयोग की तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. आयोग के सदस्य समूचे मामले की रिपोर्ट तैयार करेंगे. इस रिपोर्ट के जरिये वह चमकी बुखार से होने वाली मौतों को रोकने के लिए अनुशंसाएं करेंगे. दरअसल ये टीम बीमारी के पीछे अहम कारणों पर अपनी राय देगी.
\
बाल अधिकार संरक्षण आयोग के वरिष्ठ सदस्य पंकज कुमार सिन्हा ने बताया कि शनिवार को ही मुजफ्फरपुर जाने के लिए टीम तैयार थी,लेकिन तकनीकी वजहों से यह टीम अब मंगलवार को जायेगी. आयोग की टीम इस पूरे मामले में उठाये जा रहे कदमों की मॉनीटरिंग भी करेगी. जानकारी के मुताबिक आयोग ने बच्चों की मौत पर इस मामले को स्वत: संज्ञान में लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन