नवरूणा कांड की सुनवाई टली, अब 26 को होगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : नवरूणा कांड की सुनवाई एक बार फिर टल गयी. शुक्रवार को सीबीआई के विशेष कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन सीबीआई की ओर से कोई भी पदाधिकारी या अनुसंधानक के नहीं पहुंचे. नवरूणा के परिजन या अधिवक्ता भी कोर्ट नहीं पहुंचे. इस पर विशेष न्यायाधीश ने सुनवाई की अगली तिथि 26 जून निर्धारित […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : नवरूणा कांड की सुनवाई एक बार फिर टल गयी. शुक्रवार को सीबीआई के विशेष कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन सीबीआई की ओर से कोई भी पदाधिकारी या अनुसंधानक के नहीं पहुंचे. नवरूणा के परिजन या अधिवक्ता भी कोर्ट नहीं पहुंचे. इस पर विशेष न्यायाधीश ने सुनवाई की अगली तिथि 26 जून निर्धारित की है. सीबीआई ने इस मामले में पूर्व में सुप्रीम कोर्ट में सील बंद लिफाफे में प्रगति रिपोर्ट दाखिल किया था.
आपके शहर में
विज्ञापन
नगर थानाक्षेत्र के जवाहरलाल रोड स्थित चक्रवर्ती लेन स्थित आवास से 18 सितंबर 2012 की रात सोयी अवस्था मे नवरूणा का अपहरण कर लिया गया था. 21 नवंबर 2012 को नवरूणा के घर के पास नाले से नगर निगम के कर्मियों द्वारा सफाई के दौरान मानव कंकाल मिला था. इसके बाद सीबीआई ने बरामद कंकाल की जांच करायी और जांच रिपोर्ट आने के बाद नवरूणा के कंकाल होने की पुष्टि की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन