चमकी बुखार से चार और बच्चों की मौत

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : चमकी बुखार से गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी चार बच्चों की मौत हो गयी. इनका इलाज एसकेएमएसीएच व केजरीवाल अस्पताल में किया जा रहा था. दोनों अस्पतालों में जिन बच्चों की जान गयी, वे सभी सरैया के रहनेवाले थे. इनमें राजकिशोर राम के चार वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार, योगेंद्र राम की ढाई […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : चमकी बुखार से गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी चार बच्चों की मौत हो गयी. इनका इलाज एसकेएमएसीएच व केजरीवाल अस्पताल में किया जा रहा था. दोनों अस्पतालों में जिन बच्चों की जान गयी, वे सभी सरैया के रहनेवाले थे. इनमें राजकिशोर राम के चार वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार, योगेंद्र राम की ढाई वर्षीया पुत्री ज्योति कुमारी व सुचिंद्र राम के पांच वर्षीय पुत्र रंजन कुमार ने सुबह में दम तोड़ दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

वहीं, केजरीवाल अस्पताल में महेश कुमार मांझी के पुत्र पवन कुमार को भी डॉक्टर नहीं बचा सके. पिछले दो दिनों के अंदर इस बीमारी से नौ बच्चों की मौत हो चुकी है.शहर के दोनों अस्पतालों में गुरुवार को 12 बच्चों को भर्ती कराया गया है. दोनों अस्पतालों में फिलहाल 22 बच्चों का इलाज चल रहा है.

एसकेएमसीएच के डॉक्टर केजरीवाल अस्पताल में हो रहे इलाज की मॉनीटरिंग कर रहे हैं. पिछले दो दिनों से अचानक बीमारी का प्रकोप बढ़ जाने से स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट घोषित कर दिया है. सभी पीएचसी प्रभारियों को कहा गया है कि बच्चों में चमकी व बुखार के लक्षण मिलते ही उनका तत्काल इलाज करें. गंभीर स्थिति होने पर उन्हें रेफर किया जाये.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन