ससुराल में महिला की मौत, हंगामा

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : मिठनपुरा थानाक्षेत्र के दास कॉलोनी में गुरुवार की शाम संदिग्ध स्थिति में महिला लक्ष्मी देवी (45) की मौत हो गयी. ससुराल के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी में थे. इसी बीच मायके के लोग मौके पर पहुंच कर हंगामा करने लगे. दहेज के कारण पति व ससुराल […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : मिठनपुरा थानाक्षेत्र के दास कॉलोनी में गुरुवार की शाम संदिग्ध स्थिति में महिला लक्ष्मी देवी (45) की मौत हो गयी. ससुराल के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी में थे. इसी बीच मायके के लोग मौके पर पहुंच कर हंगामा करने लगे. दहेज के कारण पति व ससुराल के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना की सूचना पर थानेदार भागीरथ प्रसाद के मौके पर पहुंचते ही ससुराल पक्ष के लोग शव को मौके पर छोड़ कर फरार हो गये. पुलिस ने हंगामा कर रहे मायके के लोगों को शांत कराया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच में भेज दिया गया है.

ससुरालवालों का कहना है कि महिला ने खुदकशी की है. घटना के समय महिला व उनका पुत्र घर में मौजूद था. किसी बात को लेकर महिला ने कमरा बंद कर फंदा लगा ली. दरवाजा तोड़ कर परिजनों ने शव उतारा. इसके बाद दाह संस्कार के लिए निकले. पारू थानाक्षेत्र के रामपुर केशो उर्फ मलाही निवासी उमेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन को दहेज के लिए उसके पति व ससुरालवालों प्रताड़ित कर रहे थे. इन लोगों ने साजिश के तहत हत्या कर दी है.
थानेदार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी. महिला के पति गरीबनाथ दास मुशहरी प्रखंड में एक कर्मचारी के साथ रहते हैं. उन्हें तीन पुत्र हैं. रिश्तेदारों ने बताया कि आज लक्ष्मी देवी के एक पुत्र का जन्मदिन भी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन