बीएचटी के बगैर मरीज का हो रहा था इलाज, मौत के बाद हंगामा

Updated at : 06 Jun 2019 3:09 AM (IST)
विज्ञापन
बीएचटी के बगैर मरीज का हो रहा था इलाज, मौत के बाद हंगामा

मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में मरीज की बीएचटी गायब होना अहम बात है. बगैर बीएचटी (बेड हेड टिकट) के ही मरीज की इलाज किया जा रहा था. इसी दौरान बुधवार को महिला की मौत हो गयी. मौत के बाद परिजन हंगामा करने लगे. समझा-बुझा कर मामला शांत कराया गया. परिजन अस्पताल […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में मरीज की बीएचटी गायब होना अहम बात है. बगैर बीएचटी (बेड हेड टिकट) के ही मरीज की इलाज किया जा रहा था. इसी दौरान बुधवार को महिला की मौत हो गयी. मौत के बाद परिजन हंगामा करने लगे. समझा-बुझा कर मामला शांत कराया गया. परिजन अस्पताल से मिलने वाला सरकारी शव वाहन नहीं लिये और निजी वाहन से शव ले गये.

बताया गया कि सदर थाना के रामदयालु गांव के महेंद्र प्रसाद की पत्नी जगतारनी देवी (55) को 31 मई को पेट दर्द की शिकायत पर गंभीर हालत में एसकेएमसीएच के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था. दो दिन पहले से मरीज को बीएचटी गायब था. हालत गंभीर होने पर डॉक्टर से शिकायत की गयी, लेकिन बीएचटी नहीं होने के कारण डॉक्टर निर्देश नहीं दे पाये. बुधवार को मौत होने के बाद परिजन हंगामा करने लगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन