एसकेएमसीएच में चमकी बुखार से दो बच्चियों की मौत

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच के पीआईसीयू वार्ड में चमकी बुखार से पीड़ित दो बच्चियों की सोमवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी. दोनों बच्चियाें की बीमारी की पुष्टि नहीं हो पायी थी. बच्चियाें की पहचान मनियारी के किनारू निवासी धर्मेंद्र मंडल की सात वर्षीय पुत्री दुर्गा कुमारी व सिवाईपट्टी के हरशेर गांव निवासी नवल […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच के पीआईसीयू वार्ड में चमकी बुखार से पीड़ित दो बच्चियों की सोमवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी. दोनों बच्चियाें की बीमारी की पुष्टि नहीं हो पायी थी. बच्चियाें की पहचान मनियारी के किनारू निवासी धर्मेंद्र मंडल की सात वर्षीय पुत्री दुर्गा कुमारी व सिवाईपट्टी के हरशेर गांव निवासी नवल सहनी की डेढ़ वर्षीय पुत्री रानी कुमारी के रूप में की गयी. दोनों को रविवार की सुबह चमकी बुखार से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन
एक सप्ताह में 20 बच्चे भर्ती, सात की हुई मौत. अस्पताल के पीआइसीयू वार्ड में एक सप्ताह में चमकी बुखार से पीड़ित 20 बच्चों को भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान जांच रिपोर्ट में अलग-अलग बीमारी की पहचान हुई. इलाज के दौरान सात बच्चे की मौत हो गयी. अन्य बच्चों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी.
जनवरी से मई तक 13 बच्चों की भेजी गयी रिपोर्ट
अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में जनवरी से मई तक भर्ती 13 बच्चे की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजी गयी है. इसमें से आठ बच्चों में एइएस की पुष्टि की गयी. चार बच्चों को एइएस संदिग्ध व एक बच्चे में जेई की पुष्टि हुई. एइएस पीड़ित तीन बच्चे, अज्ञात एइएस पीड़ित एक बच्चा व जेई पीड़ित एक बच्चा की मौत इलाज के दौरान हो गयी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन