चार वर्षीय बीएड कोर्स में सत्र 2020-21 से होगी पढ़ाई
मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय सहित देशभर के विश्वविद्यालयों में चार वर्षीय बीएड कोर्स की पढ़ाई सत्र 2020-21 से शुरू होगी. इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आइटीइपी) के लिए नेशन काउंसिल फाॅर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) ने तैयारी शुरू कर दी है. इस कोर्स के लिए सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद एनसीटीई ने तीन जून […]
मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय सहित देशभर के विश्वविद्यालयों में चार वर्षीय बीएड कोर्स की पढ़ाई सत्र 2020-21 से शुरू होगी. इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आइटीइपी) के लिए नेशन काउंसिल फाॅर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) ने तैयारी शुरू कर दी है. इस कोर्स के लिए सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद एनसीटीई ने तीन जून से 31 जुलाई तक विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थानों से आवेदन मांगा है.
आपके शहर में
आइटीइपी साइंस और आर्ट्स स्ट्रीम में होगा. इसकी पढ़ाई दो स्तर पर होगी. एक प्री प्राइमरी टू प्राइमरी कोर्स के लिए और दूसरा अपर प्राइमरी टू सेकेंडरी के लिए. एनसीटीई ने कहा है कि जिन राज्यों ने पहले कोर्स के लिए हामी भरी थी, उन राज्यों के संस्थानों में ही कोर्स शुरू करने की मंजूरी दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए