वृद्ध मां को बेटा-बहू ने मिल सीढ़ी से नीचे फेंका
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : गोबरसही स्थित साहू रोड में एक वृद्ध मां को उसके बहू बेटे ने पहले मारपीट की. फिर उन्हें सीढ़ी से धक्का दे दिया. गंभीर अवस्था में उनका माड़ीपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. उनका दोनों हाथ टूट गया. सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आयी […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : गोबरसही स्थित साहू रोड में एक वृद्ध मां को उसके बहू बेटे ने पहले मारपीट की. फिर उन्हें सीढ़ी से धक्का दे दिया. गंभीर अवस्था में उनका माड़ीपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. उनका दोनों हाथ टूट गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आयी है. इलाज के बाद उनकी छोटी बेटी अपने घर ले गयी है. घटना को लेकर गीता देवी ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.
आवेदन में उन्होंने बताया है कि दो साल से उनका बेटा, बहू व पोता मिलकर प्रताड़ित करता है. एक बार सभी ने मिल कर मारपीट की थी. इसकी शिकायत महिला थाना में कराये जाने पर सभी ने बांड भर कर आगे से इस तरह की घटना नहीं करने की बात कही थी. लेकिन इनकी प्रताड़ना कम नहीं हुई. बुधवार को करीब सुबह सात बजे बेटे, बहू व पोता ने मिल कर पानी का कनेक्शन काट दिया. इस बात को लेकर जब वे तीनों से पूछने छत पर गयी तो वे लोग गाली गलौज करने लगे. मना करने पर तीनों उग्र हो गये. तीनों ने मिलकर गीता देवी को सीढ़ी से नीचे फेंक दिया. इधर, सदर पुलिस का कहना कि उनलोगों के बीच पारिवारिक विवाद है. कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन