फेल होने के डर से मैट्रिक की छात्रा ने खाया जहर, मौत

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर थानाक्षेत्र के मेहसौल में मैट्रिक की छात्रा ने फेल होने के डर से जहर खाकर खुदकुशी कर ली. मृत छात्रा गांव के रमेश शाही की 14 वर्षीय पुत्री सत्या कुमारी थी. उसने इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दी थी. उसका पेपर खराब हुआ था. इस वजह से वह परेशान थी. […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर थानाक्षेत्र के मेहसौल में मैट्रिक की छात्रा ने फेल होने के डर से जहर खाकर खुदकुशी कर ली. मृत छात्रा गांव के रमेश शाही की 14 वर्षीय पुत्री सत्या कुमारी थी. उसने इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दी थी. उसका पेपर खराब हुआ था. इस वजह से वह परेशान थी. रिजल्ट खराब होने के डर से गुरुवार की शाम उसने घर में ही जहर खा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कुछ देर में तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे आइटीएम अस्पताल में बेहोशी के हालत में भर्ती कराया. इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंपा दिया गया. सत्या के पिता ने बताया कि उसने दसवीं की परीक्षा दी थी. उसने पेपर खराब होने की बात बतायी थी. इसको लेकर वह तनाव में थी. उसे डर था कि उसका रिजल्ट खराब हो जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन