बालिका गृह से ट्रांसफर लड़की का सत्यापन करने पहुंची सीबीआई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Mar 2019 6:47 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बालिका गृह के ट्रांसफर एक लड़की के पता के सत्यापन में सीबीआई की एक टीम शुक्रवार को बाल गृह स्थित बाल कल्याण समिति के कार्यालय पहुंची. वहां टीम ने वहां सीडब्लयूसी के पुरानी फाइलों को खंगाला. लेकिन वहां टीम को कोई जानकारी नहीं मिल सकी. सीबीआई बालिका गृह से वर्ष 2015 में ट्रांसफर […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : बालिका गृह के ट्रांसफर एक लड़की के पता के सत्यापन में सीबीआई की एक टीम शुक्रवार को बाल गृह स्थित बाल कल्याण समिति के कार्यालय पहुंची. वहां टीम ने वहां सीडब्लयूसी के पुरानी फाइलों को खंगाला. लेकिन वहां टीम को कोई जानकारी नहीं मिल सकी.
सीबीआई बालिका गृह से वर्ष 2015 में ट्रांसफर एक लड़की के बारे में जानना चाह रही थी. सीडब्ल्यूसी के बाद सीबीआई बाल संरक्षण इकाई भी गयी और वहां लड़की से जुड़े दस्तावेज मांगे. काफी देर तक सीबीआई बाल संरक्षण कार्यालय में दस्तावेजों के बारे में जानकारी लेती रही.
सीबीआई सूत्रों के अनुसार सीडब्ल्यूसी के रजिस्टर में लड़की के घर का जो पता दर्ज है वहां सीबीआई जब सत्यापन करने गयी तो न घर मिला और ना ही लड़की के परिजन. इसके बाद सीबीआई लड़की के सही पते की जानकारी लेने जुट गयी. हालांकि कुछ देर बाद ही पटना कार्यालय से सीबीआई को दस्तावेज मुहैया करा दिये गये जिसके बाद वह वापस लौट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




