साइड देने में देरी की तो जवान को मारी गोली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2019 1:08 AM
मुजफ्फरपुर : काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर में सोमवार की रात आठ बजे के आसपास साइड देने में देरी करने पर अपाचे बाइक सवार दो अपराधियों ने दंगा नियंत्रण पार्टी के जवान सुधीर कुमार मांझी को गोली मार दी. गंभीर स्थिति में उन्हें इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत नाजुक […]
मुजफ्फरपुर : काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर में सोमवार की रात आठ बजे के आसपास साइड देने में देरी करने पर अपाचे बाइक सवार दो अपराधियों ने दंगा नियंत्रण पार्टी के जवान सुधीर कुमार मांझी को गोली मार दी. गंभीर स्थिति में उन्हें इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. गोली उनके सीने में ही फंसी हुई है.
सूचना मिलते ही एसएसपी मनोज कुमार मौके पर पहुंच कर छानबीन की. उन्होंने पूरे इलाके का सीसीटीवी खंगालने का निर्देश देते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया है. जवान मुनेश्वर दास ने बताया कि एसआरएएफ के 100 जवान फ्लैग मार्च में शामिल होकर बस से पीजी हॉस्टल स्थित अपने बैरक लौट रहे थे. माड़ीपुर के पास बाइक सवार दो युवक बस से साइड मांग रहा था. जाम के कारण साइड देने में चालक ने देरी की तो बस को ओवरटेक कर दोनों आगे निकले. फिर बाइक सामने लगाकर गाली- गलौज करने लगा
साइड देने में उसको समझाने के लिए जैसे ही सुधीर बस से उतरा कि एक बदमाश ने गोली चला दी. जबतक वे लोग नीचे उतरते दोनों फरार हो गये.घटना को अंजाम देकर दोनों माड़ीपुर एक्सिस बैंक वाली गली होकर भाग निकले. जख्मी जवान समस्तीपुर का रहने वाला है.इधर, घटना के बाद पूरे शहर को सील कर सघन जांच अभियान चलाया गया है. मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच कर छानबीन की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










