दहेज में बाइक के लिए तीन माह की गर्भवती को जलाया
Updated at : 18 Mar 2019 5:24 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : सकरा थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर आक्रोशित पति ने तीन माह की गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट कर जला दिया. इससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी. गंभीर हालत में परिजनों ने उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है. वह […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : सकरा थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर आक्रोशित पति ने तीन माह की गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट कर जला दिया. इससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी.
गंभीर हालत में परिजनों ने उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है. वह गांव के नवीन चौधरी की पत्नी मोनी देवी 22 वर्ष है.
परिजनाें ने बताया कि चार वर्ष पूर्व नवीन से पुत्री की शादी की थी. शादी के बाद से ही दहेज में बाइक के लिए अक्सर प्रताड़ित करता था. 26 फरवरी को वह दादी के साथ घर पर थी. उसी दौरान उसके पति नवीन चौधरी आ गया. बाइक की मांग दादी से करने लगा. विरोध करने पर दादी के साथ मारपीट करने लगा. बचाने गयी, तो उसके साथ भी मारपीट कर शरीर पर केरोसिन छिड़क दिया.
इससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी. इधर, मेडिकल ओपी प्रभारी ललन झा ने बताया कि होश में आने के बाद महिला का बयान लेने की कोशिश की गयी. लेकिन, हाथ-पैर झुलसे होने के कारण मजिस्ट्रेट नियुक्ति के लिए वरीय अधिकारियों का मार्गदर्शन लिया गया है. निर्देश मिलने के बाद महिला का बयान दर्ज कर लिया जायेगा.
26 फरवरी की घटना पति पर लगा आरोप
चार साल पहले हुई थी मोना की शादी
ओपी पुलिस ने बयान के लिए मजिस्ट्रेट बहाल करने को मांगा निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




