ePaper

डेबिट कार्ड बदल 40 हजार उड़ाये

Updated at : 16 Mar 2019 2:30 AM (IST)
विज्ञापन
डेबिट कार्ड बदल 40 हजार उड़ाये

मुजफ्फरपुर : साइबर अपराधियों ने डेबिट कार्ड बदलकर एक निजी कंपनी की महिला कर्मी के खाते से 40 हजार रुपये उड़ा लिये. फरदो गोला की रहने वाली पीड़िता सुषमा देवी को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने अपना कार्ड बंद करा लिया. पीड़िता ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बताया है कि […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : साइबर अपराधियों ने डेबिट कार्ड बदलकर एक निजी कंपनी की महिला कर्मी के खाते से 40 हजार रुपये उड़ा लिये. फरदो गोला की रहने वाली पीड़िता सुषमा देवी को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने अपना कार्ड बंद करा लिया. पीड़िता ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बताया है कि वह भगवानपुर में एक निजी कंपनी में काम करती है.

वहीं पर एक एटीएम से कैश की निकासी करने गयी थी. इस दौरान एटीएम कक्ष में दो युवक पहले से मौजूद थे. कुछ देर बाद दोनों बाहर निकल कर आपस में बातचीत करने लगे. इसके बाद सुषमा ने जब कैश निकासी का प्रयास किया तो वह फेल हो गया. उसने वहां खड़े एक युवक से मदद मांगी. इसके बाद उक्त युवक ने मदद के बहाने उसका कार्ड बदल लिया.

इसके बाद उसने मशीन खराब होने की बात कह दूसरी जगह से निकासी कर लेने को कहा. दूसरी एटीएम में पहुंचने पर उसके मोबाइल पर राशि निकासी का मैसेज आया. सुषमा ने जब कार्ड को ध्यान से देखा तो वह बदला हुआ था. थानेदार सुनील कुमार रजक ने बताया कि आवेदन की जांच कर छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन