बालिका गृह भवन तोड़ने को निगम ने तय की एजेंसी, ‍25 लाख होंगे खर्च

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Mar 2019 12:23 AM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बने ब्रजेश ठाकुर के साहू रोड स्थित बालिका गृह भवन को तोड़ने की जिम्मेदारी सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिली है. तीन माह के अंदर भवन को तोड़ कर वहां से मलबा हटा दिया जायेगा. 28 फरवरी को टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नगर आयुक्त संजय दूबे ने […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बने ब्रजेश ठाकुर के साहू रोड स्थित बालिका गृह भवन को तोड़ने की जिम्मेदारी सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिली है. तीन माह के अंदर भवन को तोड़ कर वहां से मलबा हटा दिया जायेगा.

28 फरवरी को टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नगर आयुक्त संजय दूबे ने सिंह कंस्ट्रक्शन के साथ भवन तोड़ने का एग्रीमेंट कर दिया है. बताया जाता है कि लगभग 25 लाख रुपये इस पर खर्च होंगे. इसकी वसूली सीबीआई की ओर से ब्रजेश ठाकुर के फ्रीज बैंक अकाउंटर से की जायेगी.

जानकारी हो कि भवन को तोड़ने का आदेश देने के बाद नगर आयुक्त ने राष्ट्रीय स्तर के कंस्ट्रक्शन एजेंसी के चयन के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिया था. पहली बार में कोई एजेंसी तैयार नहीं हुई. दूसरी बार जब टेंडर आमंत्रित किया गया, तो दो एजेंसी ने टेंडर गिराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन